By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भारतीय बल्लेबाज ने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड,,विदेशी खिलाड़ी भी फेल…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > भारतीय बल्लेबाज ने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड,,विदेशी खिलाड़ी भी फेल…
राष्ट्रीय

भारतीय बल्लेबाज ने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड,,विदेशी खिलाड़ी भी फेल…

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE

एक भारतीय खिलाड़ी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर पहुंच गया है. विदेशी तूफानी बल्लेबाज भी उनके सामने घुटने टेक रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू से रनों की बारिश करता आ रहा है. इस सीजन में 30 से भी ज्यादा पारियों में कोई टीम 200 या उससे ज्यादा स्कोर बना चुकी है।

IPL 2024 वही टूर्नामेंट है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद इस लीग के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही थी. SRH ने RCB के खिलाफ 287 रन बना डाले थे।

विशेष रूप से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की धुआंधार सलामी बल्लेबाजी ने SRH को बड़े स्कोर बनाने में मदद की है।

एक समय था जब IPL में क्रिस गेल सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में टॉप पर हुआ करते थे. मगर IPL 2024 में एक भारतीय खिलाड़ी ने छक्कों की लिस्ट में टॉप कर लिया है।

आखिर किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

SRH vs LSG मैच से पूर्व IPL में सबसे ज्यादा छक्के सुनील नरेन के नाम थे. KKR के तूफानी सलामी बल्लेबाज नरेन ने अभी तक 11 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं।

मगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 75 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 6 छक्के लगाए थे. इसी के साथ अभिषेक IPL 2024 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. अभिषेक के नाम अब 12 मैचों में 35 छक्के हो गए हैं।

IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो इनमें केवल 2 भारतीय शामिल हैं।

35 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं और 5वें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग हैं।

पराग ने अभी तक 11 मैचों में 28 छक्के जड़े हैं. 32 छक्कों के साथ सुनील नरेन दूसरे, वहीं ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के नाम 31 छक्के हैं।

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का इतना बोलबाला रहा है कि SRH किसी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है।

इससे पहले किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड CSK के नाम था, जिसके खिलाड़ियों ने 2018 में 145 छक्के जड़े थे. वहीं अब हैदराबाद के खिलाड़ियों ने IPL 2024 में अभी तक 146 छक्के ठोक दिए हैं ।

You Might Also Like

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण

BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल

IndianRailway : ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें स्टेशन

TAGGED: #viralnews, Abhishek Sharma, IPL 2024, KKR, LSG CSK, RCB, SRH, todayupdate, Travis Head

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 May 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जंगल की आग पर नियंत्रण,,मुख्यमंत्री ने जिलों में सचिवों की तैनाती के दिए सख्त आदेश…
Next Article बड़ी ख़बर,,दो किलोमीटर के दायरे में,, एक ही दिन में,, दो जगह फटा बादल क्षेत्र में दहशत…

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttrakhandPolitics
UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
देहरादून April 16, 2026
UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल
देहरादून April 16, 2026
chardhamyatra2026
chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान
उत्तराखण्ड April 16, 2026
CervicalPain
CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?
खोजी नारद कहिंन April 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?