By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandMBBSScam : MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड ! जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandMBBSScam : MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड ! जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज
उधम सिंह नगर

UttarakhandMBBSScam : MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड ! जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज

चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सामने अब तक आए मामलों के आंकड़े इस प्रकरण में उधमसिंहनगर.

admin
Last updated: 2026/10/01 at 12:07 PM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandMBBSScam
UttarakhandMBBSScam : MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड ! जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज
SHARE
Highlights
  • सबसे अहम बात यह है कि इन प्रमाण पत्रों के आधार पर MBBS की सीटों पर दाखिला हासिल करने वाले अभ्यर्थियों.
  • HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे कुल 19 दाखिलों को निरस्त किया जा चुका है.
  • फर्जी प्रमाण पत्रों के मामले में SIT ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UttarakhandMBBSScam : MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड ! जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज :-  उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े आरक्षण का लाभ लेने के लिए जारी किए गए फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. मामला अब सिर्फ सरकारी दस्तावेजों की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि इन प्रमाण पत्रों के आधार पर MBBS की सीटों पर दाखिले तक होने का खुलासा हुआ है. पूरे प्रकरण की SIT जांच के आदेश दिए गए हैं. SIT ने मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सामने अब तक आए मामलों के आंकड़े इस प्रकरण में उधमसिंहनगर जिले को हॉटस्पॉट के तौर पर सामने ला रहे हैं. प्रदेशभर में अब तक 19 ऐसे प्रकरण स्पष्ट हुए हैं, जिनमें कार्रवाई की गई है. इनमें अकेले उधम सिंह नगर जिले के 12 मामले हैं. यानी अब तक सामने आए कुल मामलों में करीब दो-तिहाई मामले इसी जिले से जुड़े हैं. इसके अलावा देहरादून के चार मामले सामने आए हैं, जबकि तीन अन्य मामलों में अभी जांच जारी है।

19 दाखिले निरस्त: सबसे अहम बात यह है कि इन प्रमाण पत्रों के आधार पर MBBS की सीटों पर दाखिला हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के मामले सामने आए हैं. HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे कुल 19 दाखिलों को निरस्त किया जा चुका है. चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक जिन दाखिलों को निरस्त किया गया है, उनकी जगह मेरिट के आधार पर दूसरे पात्र अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है।

फर्जी प्रमाण पत्रों के मामले में SIT ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसी की पड़ताल अब इस बात पर भी केंद्रित है कि आखिर फर्जी प्रमाण पत्र किस स्तर पर तैयार हुए? इन्हें जारी कराने में किन लोगों की भूमिका रही? इनके आधार पर MBBS समेत दूसरे आरक्षण लाभ किस तरह हासिल किए गए,   मामले में पहले भी कुछ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जांच आगे बढ़ने के साथ और लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

फर्जी और संदिग्ध प्रमाणपत्रों के जरिए मेडिकल दाखिले का मामला सामने आने के बाद सरकार और चिकित्सा शिक्षा तंत्र ने अब राज्य कोटे के तहत आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को दोबारा जांच की कसौटी पर रखने का फैसला किया है. जांच में स्थायी निवास के साथ-साथ एससी-एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जैसी श्रेणियों से जुड़े प्रमाणपत्रों की वैधता भी परखी जाएगी. यानि आने वाले समय में इस मामले में और भी कुछ नया निकल सकता है।

You Might Also Like

MDDA ‘; एमडीडीए की नई पहचान को रचनात्मक उड़ान दे रहे बंशीधर तिवारी

KaziNizamuddin : चुनाव आयोग और छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर ” राजी नहीं काज़ी “

RamMadhav : प्रदेश प्रभारी राम माधव देंगे जीत का मंत्र !

MahatmaGandhi : बापू का देवभूमि से था ख़ास लगाव , यहीं है “गांधी मंदिर”

HotSpringTourism : हॉट स्प्रिंग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा –  धीराज सिंह गर्ब्याल

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #MBBSAdmissionScam, #MedicalEducation, #SITInvestigation, dehradunnews, DocumentVerification, FakeCertificateCase, FakeCertificates, FraudulentAdmission, FreedomFighterQuota, khojinarad, MBBSAdmissionCancelled Copy Keywords, MBBSAdmissions, NEETUG2026, ReservationCertificate, UttarakhandMBBSScam, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MahatmaGandhi MahatmaGandhi : बापू का देवभूमि से था ख़ास लगाव , यहीं है “गांधी मंदिर”
Next Article RamMadhav RamMadhav : प्रदेश प्रभारी राम माधव देंगे जीत का मंत्र !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MDDA
MDDA ‘; एमडीडीए की नई पहचान को रचनात्मक उड़ान दे रहे बंशीधर तिवारी
उत्तराखण्ड October 1, 2026
KaziNizamuddin
KaziNizamuddin : चुनाव आयोग और छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर ” राजी नहीं काज़ी “
देहरादून October 1, 2026
RamMadhav
RamMadhav : प्रदेश प्रभारी राम माधव देंगे जीत का मंत्र !
देहरादून October 1, 2026
MahatmaGandhi
MahatmaGandhi : बापू का देवभूमि से था ख़ास लगाव , यहीं है “गांधी मंदिर”
देहरादून October 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?