By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: NEET2027Update : NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग , छात्रों की नजर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > NEET2027Update : NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग , छात्रों की नजर
राष्ट्रीय

NEET2027Update : NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग , छात्रों की नजर

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा.

admin
Last updated: 2026/09/29 at 12:01 PM
admin
Share
4 Min Read
NEET2027Update
NEET2027Update : NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग , छात्रों की नजर
SHARE
Highlights
  • नीट परीक्षा साल में 4 बार आयोजित की जाए.
  • राधाकृष्णन कमेटी ने दिए थे 101 सुझाव.
  • राधाकृष्णन कमेटी की प्रमुख सिफारिशें.

NEET2027Update  : NEET 2027 होगा बिल्कुल अलग , छात्रों की नजर :-  नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा व्यवस्था की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में पेपर लीक का मुद्दा अब न केवल छात्रों व अभिभावकों के लिए है बल्कि सरकार भी इस पर लगाम लगाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है।

Contents
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षानीट परीक्षा साल में 4 बार आयोजित की जाएराधाकृष्णन कमेटी ने दिए थे 101 सुझावराधाकृष्णन कमेटी की प्रमुख सिफारिशें

इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अगुवाई वाली उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव कर रही है। इसमें आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शी प्रक्रिया और एग्जामिनेशन मैनेजमेंट को मजबूत बनाने जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। टीम का मकसद ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो और छात्रों को पूरी प्रक्रिया पर भरोसा रहे।

पीटीआई से बातचीत में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, नंदन नीलेकणी की अगुवाई वाला टास्क फोर्स राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य परीक्षाओं को पहले से ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है, ताकि छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया पर विश्वास रहे। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि नीलेकणि कमेटी किन बदलावों पर चर्चा कर रही है?

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा

पेपर लीक और क्वेश्चन पेपर चोरी को रोकने के लिए ऑनलाइन परीक्षा सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। इस पर नीलेकणी कमेटी तेजी से कार्य कर रही है। नीट एग्जाम को सीबीटी मोड में आयोजित करने के लिए देशभर में सुरक्षित और बड़े एग्जाम सेंटर्स का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

नीट परीक्षा साल में 4 बार आयोजित की जाए

सुधार कमेटी को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा विशेषज्ञों की ओर से कई सुझाव मिले हैं। इनमें से एक प्रस्ताव नीट परीक्षा साल में एक से ज्यादा बार आयोजित करने का है। कुछ छात्रों व अभिभावकों का कहना है NEET की परीक्षा साल में 4 बार होनी चाहिए। इससे छात्रों को अपनी तैयारी के अनुसार दोबारा परीक्षा देने का मौका मिल सकता है। इससे किसी एक परीक्षा में खराब प्रदर्शन होने पर उन्हें अगले साल तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

राधाकृष्णन कमेटी ने दिए थे 101 सुझाव

नीट पेपर लीक विवाद के बाद गठित 7 सदस्यीय राधाकृष्णन कमेटी ने एनटीए की कार्यप्रणाली में कुछ बड़े बदलाव करने की सिफारिश की थी। कमेटी का मानना था कि परीक्षा से जुड़ी अलग-अलग प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित बनाने की जरूरत है। इसके लिए कुल 101 सुझाव दिए गए थे। यहां आप कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर नजर डाल सकते हैं।

राधाकृष्णन कमेटी की प्रमुख सिफारिशें

प्रश्नपत्र की सुरक्षा: प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जाए।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सुधार: उम्मीदवारों के आवेदन और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाए।
फीस भुगतान और एडमिट कार्ड: आवेदन शुल्क जमा करने से लेकर प्रवेश पत्र जारी करने तक की प्रक्रिया को बेहतर किया जाए।
CBT परीक्षा की सुरक्षा: ऑनलाइन परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा मजबूत करने की सिफारिश की गई थी।

You Might Also Like

SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा

ShehzadPoonawalla : शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई

IndiaSchoolToilets : भारत के स्कूलों में 5 करोड़ बच्चों के पास शौचालय नहीं !

UttarakhandPowerCrisis : बड़े बकायेदारों को लगेगा करंट – वसूली होगी तेज

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन

TAGGED: #ExamReforms, #khojinaradbreakingnews, #MedicalEntranceExam, #NandanNilekani, #NEET2027, #NEET2027Update, #NEETAspirants, #NEETCBT, #NEETExam, #NEETExamPattern, #NEETLatestNews, #NEETNews, #NEETPreparation, #NEETUG2027, #NTAReforms, khojinarad, Nta

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 29, 2026 September 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IndiaSchoolToilets IndiaSchoolToilets : भारत के स्कूलों में 5 करोड़ बच्चों के पास शौचालय नहीं !
Next Article ShehzadPoonawalla ShehzadPoonawalla : शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SITInvestigation
SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा
देहरादून September 29, 2026
ShehzadPoonawalla
ShehzadPoonawalla : शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई
तत्काल प्रभाव September 29, 2026
IndiaSchoolToilets
IndiaSchoolToilets : भारत के स्कूलों में 5 करोड़ बच्चों के पास शौचालय नहीं !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ September 29, 2026
UttarakhandPowerCrisis
UttarakhandPowerCrisis : बड़े बकायेदारों को लगेगा करंट – वसूली होगी तेज
देहरादून September 29, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?