RamMadhav : प्रदेश प्रभारी राम माधव देंगे जीत का मंत्र ! :- जैसे जैसे 2027 विधानसभा का छवि समर नजदीक आ रहा है वैसे वैसे उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज हो रही है. अभी अभी उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बने राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन उत्तराखंड आ रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड बीजेपी के लिए अगले कुछ दिन खास रहने वाले हैं.नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं का यह पहला उत्तराखंड दौरा हैं.जिसमें उन्हें फीडबैक भी लेना है और जीत की रणनीति भी बनानी है।
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राम माधव और दोनों सह प्रभारी प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के कामकाज, प्रचार-प्रसार और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों से सीधे बातचीत करेंगे. इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राम माधव की सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक रखी गई है. पहले दिन इस बैठक में प्रदेश में पार्टी की मौजूदा गतिविधियों के साथ ही आने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक के दूसरा दिन संगठन के लिहाज से काफी अहम रहेगा. इस दिन भाजपा के पांच प्रकोष्ठों के साथ बैठक होगी. इसके अलावा पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और जिला संयोजकों को बैठक में शामिल किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य फोकस पार्टी के प्रचार-प्रसार पर रहेगा. प्रदेश स्तर से तैयार होने वाले कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को जिला और मंडल स्तर तक किस तरह पहुंचाया जाए, इसको लेकर चर्चा होगी।

