By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: करणवीर बोहरा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, महिला ने एक्टर पर लगाया करोड़ों की ठगी करने का आरोप
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > करणवीर बोहरा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, महिला ने एक्टर पर लगाया करोड़ों की ठगी करने का आरोप
Uncategorized

करणवीर बोहरा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, महिला ने एक्टर पर लगाया करोड़ों की ठगी करने का आरोप

admin
Last updated: 2022/06/15 at 8:23 AM
admin
Share
4 Min Read
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा
SHARE

जानेमाने टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉक अप को लेकर सुर्खियों में थे. लेकिन अब वो एक विवाद में फंस गये हैं. एक्टर और पांच अन्य लोगों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक 40 वर्षीय महिला ने 2.5% ब्याज पर रिटर्न का वादा करके 1.99 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है.

Contents
करणवीर समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्जगोली मारने की दी धमकीइन शोज में नजर आ चुके हैं करणवीर बोहरा

करणवीर समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

एएनआई के ट्विटर के अनुसार,ओशिवारा पीएस ने जारी बयान में कहा, “अभिनेता मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें कथित तौर पर 2.5% ब्याज पर इसे वापस करने का वादा करके 1.99 करोड़ रुपये की 40 वर्षीया महिला को धोखा दिया गया था, महिला ने दावा किया कि केवल एक 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लौटा दी गई.”

गोली मारने की दी धमकी

एक और ट्वीट में कहा गया है कि, ओशिवारा पुलिस स्टेशन SDR के मुताबिक, “महिला ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने राशि मांगी, तो बोहरा और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उनका बयान दर्ज करेगी.”

इन शोज में नजर आ चुके हैं करणवीर बोहरा

बता दें कि करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा है, जिन्होंने रियेलिटी शो नच बलिए 4, झलक दिखला जा 6, खतरों के खिलाड़ी 5, बिग बॉस 12 जैसे लगभग दस रियलिटी शो में हिस्सा लिया है. हालांकि वो कोई भी शो जीत नहीं पाये हैं. करणवीर ने रियलिटी टीवी शो लॉक अप में खुलासा किया था कि वह अपने जीवन के ‘सबसे बुरे कर्ज’ में है, जिसके कारण उन्हें कानूनी समस्याएं भी हुई हैं.

उन्होंने मार्च में कहा था, “साल 2015 के बाद से, मैं जो भी काम कर रहा हूं, वह उस कर्ज को चुकाने के लिए है. मुझे अपने लिए और अपने परिवार के लिए बहुत दुख है- मैं उन्हें क्या दे रहा हूं. अगर कोई और मेरी स्थिति में होता तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता.”

इस बीच कोईमोईके साथ इंटरव्यू में करणवीर बोहरा से पूछा गया कि क्या लॉक अप बिग बॉस से बेहतर है. इस पर अभिनेता ने इस बारे में बात की कि कैसे बिग बॉस के घर में जज होने का डर था और कहा कि, “(बिग बॉस में) मुझे जज किया जाता था

और मुझे हमेशा लगता था कि यह गलत है. तो मेरी ग्रोथ नहीं हुई, मैं एक खोल में और जा रहा था. यह (लॉक अप) मुझे वापस लेकर आया. इस शो ने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित किया है.” बता दें कि, करणवीर बोहरा ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया था. वह शो से बेदखल होने वाले पहले फाइनलिस्ट थे.

You Might Also Like

AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे

TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान

OldAgePension : पात्र बुजुर्गों को हर महीने 1,500 रुपये पेंशन – डीएम

UPIReKYC : QR कोड से पेमेंट लेने वाले सावधान !

UttarakhandHitechLadiesToilet : उत्तराखंड में बनेंगे हाईटेक लेडीज टॉयलेट – मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 15, 2022 June 15, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अग्निपथ भर्ती योजना केंद्र सरकार ने रक्षा बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना का किया ऐलान, सेना में चार साल के लिए युवाओं को कराया जाएगा भर्ती–राजनाथ सिंह
Next Article बिहार में अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बवाल कटा Bihar: अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बिहार में विरोध प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर व बक्सर में अभ्यर्थियों का हंगामा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HarishRawatResignation
HarishRawatResignation : पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा
देहरादून September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?
उत्तराखण्ड September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट
राज्य September 12, 2026
HarishRawatNews
HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?
देहरादून September 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?