By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: Bihar: अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बिहार में विरोध प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर व बक्सर में अभ्यर्थियों का हंगामा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > Bihar: अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बिहार में विरोध प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर व बक्सर में अभ्यर्थियों का हंगामा
उत्तर प्रदेश

Bihar: अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बिहार में विरोध प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर व बक्सर में अभ्यर्थियों का हंगामा

admin
Last updated: 2022/06/15 at 8:27 AM
admin
Share
3 Min Read
बिहार में अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बवाल कटा
बिहार में अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बवाल कटा
SHARE

बिहार में अग्निवीरों की भर्ती को लेकर बवाल कटा है. युवा अभ्यर्थी सड़कों पर उतर गये हैं. बक्सर में आक्रोशित युवाओं ने ट्रेनों को निशाना बनाया है. रेल ट्रैक जाम किया गया जबकि जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन इस विरोध से प्रभावित हुआ है.

Contents
मुजफ्फरपुर में भी हंगामाभारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती से जुड़ा मामलाबक्सर में ट्रेनों का परिचालन बाधितचक्कर मैदान व अन्य जगहों पर हंगामाअग्निवीर भर्ती के बारे में जानें

मुजफ्फरपुर में भी हंगामा

उधर मुजफ्फरपुर में भी अभ्यर्थी आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गये हैं. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास चक्कर चौक व आस-पास के इलाके में व भगवानपुर गोलम्बर व गोबरसही चौक के पास विरोध प्रदर्शन की सूचना है.

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि अग्निवीर भर्ती से जुड़ा ये मामला है. हालांकि सेना के तरफ से अभी तक इसकी कोई सूचना जारी नहीं की गयी है. बहाली को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन दो जिलों में होने की फिलहाल सूचना है.

बक्सर में ट्रेनों का परिचालन बाधित

उग्र प्रदर्शन के कारण बक्सर में ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 18 मिनट तक प्लेटफॉ़र्म पर रूकी रही. यात्रियों व रेल प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. उधर मुजफ्फरपुर में भी युवाओं का प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारी युवाओं ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास चक्कर चौक पर जमकर बवाल काटा. यहां बीच सड़क पर आग जलाकर रोड जाम किया और विरोध जताया.

चक्कर मैदान व अन्य जगहों पर हंगामा

बता दें कि मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में सेना बहाली के लिए दौड़ वगैरह कराये जाते हैं. वहीं पास में ही गोबरसही चौक पर भी प्रदर्शन किया गया. उधर, भगवानपुर गोलम्बर पर भी बड़ी संख्या में युवक जुटे और आग जलाकर एनएच 28 को जाम किया. पुलिस लगातार युवाओं को समझाने में जुटी रही. प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि सेना में बहाली के लिए अग्निवीर स्कीम के उन प्रावधानों का विरोध किया जा रहा है जिसमें महज 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है.

अग्निवीर भर्ती के बारे में जानें

बता दें कि मंगलवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्ली में इस स्कीम का ऐलान किया था. इस स्कीम के तहत 17.5 साल से अधिक और 21 साल तक की आयु के युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती किया जाएगा और उन्हें 4 साल के लिए नौकरी मिलेगी. इनमें से ही 25 फीसदी युवाओं को आगे सेना में नियमित नौकरी के लिए चुना जाएगा और इसके लिए अलग से स्क्रीनिंग होगी.अग्निवीर के तौर पर काम करने के बाद सेवामुक्ति पर युवाओं को 11 लाख रुपये का एकमुश्त पैकेज दिया जाएगा.

You Might Also Like

NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट

JitendraMishra : कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ?

StudentProtest : ‘DM-SP को बुलाइए, तभी होगी बात’…

MaternityLeaveRules : क्या चौथी डिलेवरी पर मिलेगी मैटरनिटी लीव?

BrijBhushanAcquitted : बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 15, 2022 June 15, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा करणवीर बोहरा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, महिला ने एक्टर पर लगाया करोड़ों की ठगी करने का आरोप
Next Article स्वच्छता अभियान का फ्लैग ऑफ धामी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान का फ्लैग ऑफ किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HarishRawatResignation
HarishRawatResignation : पूर्व सीएम ने दिया इस्तीफा
देहरादून September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?
उत्तराखण्ड September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट
राज्य September 12, 2026
HarishRawatNews
HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?
देहरादून September 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?