By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: RamsharanNautiyal : रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी , अब जायेंगे कहाँ
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > RamsharanNautiyal : रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी , अब जायेंगे कहाँ
Uncategorizedदेहरादून

RamsharanNautiyal : रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी , अब जायेंगे कहाँ

उस समय रामशरण ने आरोप लगाया था कि चकराता और कालसी ब्लॉक में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और जौनसार-बावर.

admin
Last updated: 2026/09/30 at 10:30 AM
admin
Share
4 Min Read
RamsharanNautiyal
RamsharanNautiyal : रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी , अब जायेंगे कहाँ
SHARE
Highlights
  • कुछ समय पहले चकराता विधानसभा की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया.
  • कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के इस बयान के कुछ ही समय बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष.
  • अब ताजा घटनाक्रम के बाद पॉलिटिक्स को समझने वाले इस ओर भी इशारा कर रहे हैं.

RamsharanNautiyal : रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी , अब जायेंगे कहाँ :-  कल तक सीनियर भाजपा लीडर रहे रामशरण नौटियाल अब भाजपा में नहीं रहे , उन्होंने कई दिनों की सियासी सोच विचार चुनावी नफे नुकसान को ध्यान में रखते हुए चुनाव से पहले भाजपा से किनारा कर लिया है। आपको बता दें कि 2022 में भाजपा के टिकट पर नौटियाल ने चकराता विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें 27,417 वोट हासिल किये थे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रीतम सिंह को 36,853 मत मिले थे। अंदर खाने खबर आती रही है कि कई सालों से रामशरण नौटियाल लोकल लीडरशिप के रवैये से असंतुष्ट चल रहे थे। 2023 में उन्होंने मीडिया के सामने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

उस समय रामशरण ने आरोप लगाया था कि चकराता और कालसी ब्लॉक में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और जौनसार-बावर क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी में स्थानीय नेताओं और उनके लोगों की कथित संलिप्तता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई थी।रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में हाल के कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों के दौरान भी रामशरण नौटियाल सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। स्थानीय पार्टी समर्थक और नौटियाल के सपोर्टर्स कह रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के लिए ये बड़ा झटका पार्टी के लिए चुनौती साबित होगा।

कुछ समय पहले चकराता विधानसभा की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया, जब एक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने मंच से ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को नई हवा दे दी. मंत्री के बयान के बाद बीजेपी के पूर्व चकराता विधानसभा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने सार्वजनिक रूप से पलटवार करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शिरकत की थी. इस दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मंच से संबोधित करते हुए कह दिया था कि चकराता से अगली विधायक मधु चौहान होंगी. मंत्री चौधरी के इस बयान को क्षेत्र में बीजेपी की संभावित उम्मीदवार को लेकर संकेत के रूप में देखा जाने लगा।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के इस बयान के कुछ ही समय बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीती 19 जुलाई को खत द्वार भंडारा में पहुंचे रामशरण नौटियाल ने कहा कि मंत्री को क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों की पूरी जानकारी नहीं है. उन्हें दूसरे की चिंता छोड़ अपनी टिकट बचानी चाहिए. उनके इस बयान को बीजेपी के भीतर संभावित दावेदारों के बीच बढ़ती राजनीतिक खींचतान के रूप में देखा जा रहा है.रामशरण नौटियाल ने इसपर तीखा बयान देते हुए कहा कि “यहां हमारे एक विद्वान मंत्री जी आए थे, उनको कुछ अता-पता नहीं है. उन्हें अपना टिकट बचाना चाहिए. मैं टिकट के पीछे कभी पागल नहीं रहा. मुझे जनता और भगवान पर भरोसा है. हमारे यहां चुनाव जनता तय करती है, मंत्री नहीं।

अब ताजा घटनाक्रम के बाद पॉलिटिक्स को समझने वाले इस ओर भी इशारा कर रहे हैं कि कांग्रेस भी चकराता में इस बड़े चेहरे को लेकर एक्टिव है और अंदरखाने कोई खिचड़ी भी पकाई जा रही है जिसमें सम्भावना है कि रामशरण और कांग्रेस एक साथ मिल जाएं , हांलाकि ये अभी कयास हैं लेकिन राजनीति में चुनावी दहलीज पर कौन किस चौखट सरक जाए कहना मुश्किल है।

You Might Also Like

UttarakhandNews : झीलों के खतरे से अलर्ट करेगा “अर्ली वार्निंग सिस्टम”

ChamanLalCollege : चमनलाल कॉलेज के दो छात्राओं का विदेश में चयन

AlmoraDM : हर दिन हर सड़क को बनाये गढ्ढा मुक्त – अंशुल सिंह

HeartAttack : हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से कैसे बचें ?

PitruPaksha2026 : पितृ पक्ष में पीपल क्यों महत्वपूर्ण है ?

TAGGED: #bjp, #BJPResignation, #BJPUTTARAKHAND, #Chakrata, #ChakrataNews, #CongressUttarakhand, #JounsarBawar, #khojinaradbreakingnews, #PoliticalNews, #RamsharanNautiyal, #Uttarakhand Copy Hashtags, breakingnews, dehradunnews, khojinarad, UttarakhandElection2027, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 30, 2026 September 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SITInvestigation SITInvestigation : MBBS फर्जीवाड़ा में SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा
Next Article DehradunNagarNigam DehradunNagarNigam : सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे – नगर आयुक्त हुए अलर्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : झीलों के खतरे से अलर्ट करेगा “अर्ली वार्निंग सिस्टम”
देहरादून September 30, 2026
ChamanLalCollege
ChamanLalCollege : चमनलाल कॉलेज के दो छात्राओं का विदेश में चयन
देहरादून September 30, 2026
AlmoraDM
AlmoraDM : हर दिन हर सड़क को बनाये गढ्ढा मुक्त – अंशुल सिंह
उत्तराखण्ड September 30, 2026
HeartAttack
HeartAttack : हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से कैसे बचें ?
खोजी नारद कहिंन September 30, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?