By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: WhatsAppScam : WhatsApp पर नया स्कैम, ‘No’ लिखते ही अकाउंट खाली
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > इंटरव्यू > WhatsAppScam : WhatsApp पर नया स्कैम, ‘No’ लिखते ही अकाउंट खाली
Uncategorized

WhatsAppScam : WhatsApp पर नया स्कैम, ‘No’ लिखते ही अकाउंट खाली

बिना OTP, पासवर्ड बताए हो रहा फ्रॉड.

admin
Last updated: 2026/10/15 at 11:06 AM
admin
Share
3 Min Read
WhatsAppScam
WhatsAppScam : WhatsApp पर नया स्कैम, 'No' लिखते ही अकाउंट खाली
SHARE
Highlights
  • कैसे होता है WhatsApp का 'No' स्कैम ?
  • फ्रॉड करने वाले लोगों को वॉट्सऐप पर एक इंटरनेशनल या अंजान नंबर से मैसेज भेजा जाता है.
  • आपके वॉट्सऐप पर आए मैसेज में लिखा होता है कि आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं या डेबिट हो गए हैं.

WhatsAppScam :  WhatsApp पर नया स्कैम, ‘No’ लिखते ही अकाउंट खाली :-  WhatsApp के करोड़ों यूजर्स को नए तरीके के स्कैम को लेकर सावधान रहना चाहिए। वॉट्सऐप पर आए मैसेज का ‘No’ रिप्लाई करते ही आपका बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली हो सकता है। तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने इसे लेकर लोगों को चेतावनी जारी है। हाल ही में एक चार्टेड अकाउंटेंट ने इस स्कैम की वजह से लाखों रुपये गंवा दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस कमीशनर ने लोगों को इस स्कैम से सतर्क रहने के लिए कहा है और बचने की सलाह दी है।

Contents
बिना OTP, पासवर्ड बताए हो रहा फ्रॉडकैसे होता है WhatsApp का ‘No’ स्कैम ?कैसे बचें?

बिना OTP, पासवर्ड बताए हो रहा फ्रॉड

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, इन दिनों फ्रॉड करने वाले इस नए तरीके के स्कैम के जरिए लोगों को टारगेट कर रहे हैं। हैदराबाद सिटी पुलिस कमीशनर वीसी सज्जानार ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस स्कैम में बिना OTP शेयर किए और लिंक पर क्लिक किए ही आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में यह नया स्कैम काफी खतरनाक है। आपकी एक छोटी सी गलती से आप अपनी जिंदगी भर की कमाई गवां सकते हैं।

कैसे होता है WhatsApp का ‘No’ स्कैम ?

फ्रॉड करने वाले लोगों को वॉट्सऐप पर एक इंटरनेशनल या अंजान नंबर से मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में छिपे हुए लिंक और मालवेयर होते हैं, जो आपके रिप्लाई करते ही एक्टिवेट हो जाते हैं। एक बार मालवेयर एक्टिवेट हो जाता है तो फिर आपके फोन से निजी जानकारियां चुराई जाती है और चुपके से बैंक अकाउंट खाली कर दिया जा सकता है। इसमें स्कैमर्स OTP और पासवर्ड बाईपास करके अकाउंट में सेंध लगाते हैं, ताकि लोगों को पता न चल सके।

आपके वॉट्सऐप पर आए मैसेज में लिखा होता है कि आपके अकाउंट से पैसे कट गए हैं या डेबिट हो गए हैं। अगर, आपने ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो ‘No’ रिप्लाई करें। लोग ‘No’ रिप्लाई करके अपने फोन का एक्सेस हैकर्स को दे देते हैं। फिर साइबर फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं।

कैसे बचें?

इस तरह के स्कैम से बचने के लिए लोगों को किसी भी इंटरनेशनल या अंजान नंबर से आने वाले मैसेज को एंटरटेन नहीं करना चाहिए।

अगर, आपको लगे कि यह स्कैम हो सकता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा आप Sanchar Saathi ऐप या वेबसाइट के जरिए भी इसे रिपोर्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने फोन में एंटी वायरस भी इंस्टॉल करके रखें। यह फोन पर आने वाले किसी भी वायरस या मालवेयर को ब्लॉक करने का काम करेगा। इससे फोन का एक्सेस ब्लॉक होगा और आप फ्रॉड से बच सकेंगे।

You Might Also Like

BageshwarMockDrill : बागेश्वर में मॉक ड्रिल, परखी गई तैयारियां

RudrapurNews : तराई के संस्थापक को महामहिम ने किया नमन

NainitalMockDrill : नैनीताल में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल शुरू

DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम

YePremMolLiya : फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में बड़ा सन्देश दे रहे सूरज बड़जात्या

TAGGED: #CyberCrime, #CyberFraud, #CyberSecurity, #DigitalSafety, #HyderabadPolice, #OnlineFraud, #WhatsAppNews, #WhatsAppScam, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 15, 2026 October 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NagpurCrime NagpurCrime : गर्लफ्रेंड को हीटर से जलाया ,इश्क़ का खौफनाक अंत !
Next Article SumitHridyesh SumitHridyesh : विधानसभा सत्र में आत्मदाह करूँगा – कांग्रेस विधायक

Advt.

Latest News

BageshwarMockDrill
BageshwarMockDrill : बागेश्वर में मॉक ड्रिल, परखी गई तैयारियां
उत्तराखण्ड November 28, 2026
RudrapurNews
RudrapurNews : तराई के संस्थापक को महामहिम ने किया नमन
उत्तराखण्ड November 28, 2026
NainitalMockDrill
NainitalMockDrill : नैनीताल में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल शुरू
उत्तराखण्ड November 28, 2026
DishaDhyaniProgram
DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम
उत्तराखण्ड November 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?