By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन
अंतराष्ट्रीय

JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन

जापान में ये चलन अब आधिकारिक तौर पर इतना बड़ा हो गया है कि अलग-अलग व्यक्तित्वों के अनुसार ताबूतों के अलग-अलग विकल्प भी मार्केट में उपलब्ध हैं.

admin
Last updated: 2026/03/02 at 11:16 AM
admin
Share
4 Min Read
JapanCoffinTrend
JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन
SHARE
Highlights
  • मार्केट में डिजाइनर ताबूत भी उपलब्ध.
  • 30 मिनट के सेशन के 13 डॉलर.
  • कैसा है कॉफिन एक्सपीरियंस ?

JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन :-  आमतौर पर कॉफिन बॉक्स यानी ताबूत के अंदर मरे हुए लोगों को ही रखा जाता है और फिर उन्हें दफना दिया जाता है, लेकिन जापान में इन दिनों लोग एक बड़ी ही अजीबोगरीब प्रथा को फॉलो कर रहे हैं, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है. दरअसल, जापान के चिबा प्रांत में एक अंतिम संस्कार गृह (फ्यूनरल होम) द्वारा शुरू की गई ये अनोखी प्रथा अब जापान के शांति चाहने वाले लोगों के बीच एक चलन में बदल गई है. इसे ताबूत के अंदर ध्यान करने की प्रथा कहा जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये लोगों को अपनी मौत के बारे में सोचने या बस खुद को तरोताजा करने के लिए एक सुरक्षित, लेकिन कुछ हद तक घुटन भरी जगह है।

Contents
मार्केट में डिजाइनर ताबूत भी उपलब्ध30 मिनट के सेशन के 13 डॉलरकैसा है कॉफिन एक्सपीरियंस ?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के युवाओं में आत्महत्या की दर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के साथ ही शवों को ताबूत में लिटाने की प्रथा भी बढ़ गई है , जिससे लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे क्रिएटिव तरीके अपनाने पड़ रहे हैं. ये अनोखा बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन का कहना है कि इस प्रकार का ध्यान उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपने मन को शांत करने के लिए अकेले समय बिताना चाहते हैं।

मार्केट में डिजाइनर ताबूत भी उपलब्ध

जापान में ये चलन अब आधिकारिक तौर पर इतना बड़ा हो गया है कि अलग-अलग व्यक्तित्वों के अनुसार ताबूतों के अलग-अलग विकल्प भी मार्केट में उपलब्ध हैं. अगर किसी को एक साधारण सा लकड़ी का बॉक्स दिमाग को शांत नहीं करता है, तो हो सकता है कि उसे टोक्यो के हाल ही में खुले स्पा, मीसो कुकान कानोके-इन में मौजूद ‘खूबसूरत ताबूत’ अधिक सुकून देने वाले लगें. दावा किया जा रहा है कि ग्रेव टोक्यो नामक कंपनी द्वारा डिजाइन किए गए और रंग-बिरंगे ढंग से सजाए गए ये ताबूत लोगों को सुकून देने का काम कर रहे हैं।

30 मिनट के सेशन के 13 डॉलर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों के पास ये विकल्प होता है कि वो अपने 13 डॉलर के 30 मिनट के सेशन को कैसे पूरा करना चाहते हैं. स्वाभाविक रूप से खुले या बंद ताबूत का विकल्प तो होता ही है, लेकिन वो ताबूत के अंदर म्यूजिक सुनकर, वीडियो देखकर या पूर्ण मौन का विकल्प भी चुन सकते हैं. टोक्यो के मशहूर डिजाइनर ताबूत बनाने वाले मिकाको फ्यूज का कहना है कि अंत्येष्टि से जुड़ी वस्तुओं के प्रति उनका कल्पनाशील दृष्टिकोण लोगों को यह समझने में मदद करता है कि ‘मृत्यु उज्ज्वल है और उतनी डरावनी नहीं है’, लेकिन इसका उद्देश्य यह याद दिलाना भी है कि जीवन आखिर जीने लायक क्यों है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

कैसा है कॉफिन एक्सपीरियंस ?

मिकाको फ्यूज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘मैंने कई लोगों को देखा है जिन्होंने ग्रेव टोक्यो के कॉफिन एक्सपीरियंस में भाग लिया है और उनके मन में मौत के विचार कम हुए हैं या उनसे राहत मिली है. जिस मृत्यु को पलटा नहीं जा सकता, उसे चुनने से पहले, मैं चाहता हूं कि वो उस मृत्यु का अनुभव करें जिसे पलटा जा सकता है’।

You Might Also Like

NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़

DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का

LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी

24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

NiraiMataTemple : यहां महिलाएं नहीं रख सकती कदम !

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, CoffinMeditation, CoffinRelaxation, CoffinSessionViral, CoffinTherapyJapan, DeathMeditationTrend, DesignerCoffinSpa, FuneralHomeMeditation, GraveTokyoExperience, JapanCoffinTrend, JapanWellnessTrend, khojinarad, MeditationInCoffin, MentalHealthCoffin, TokyoGraveSpa, TrendingCoffinMeditation, ViralCoffinLying

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 2, 2026 March 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HaridwarVisit HaridwarVisit : गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार कार्यक्रम की समीक्षा
Next Article HealthFormula HealthFormula : 40+ हेल्थ फार्मूला ! बदलें अपनी लाइफस्टाइल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?