By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > हेल्थ > DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
अंतराष्ट्रीय

DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का

कमजोर होती याददाश्त और सीखने की ताकत.

admin
Last updated: 2026/03/26 at 11:34 AM
admin
Share
4 Min Read
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
SHARE
Highlights
  • डिजिटल लत से बचने का क्या है रास्ता ?
  • रील्स और शॉर्ट वीडियो हमें 'इंस्टेंट ग्रैटिफिकेशन' यानी तुरंत मिलने वाली खुशी के जाल में फंसा देते हैं.
  • टेक एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों का कहना है कि अब समय आ गया है.

DeepThinkingLoss : दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का :-  क्या आप जानते हैं कि यह मासूम सी दिखने वाली स्क्रॉलिंग आपके दिमाग के साथ एक खतरनाक खेल खेल रही है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (APA) की ताजा रिपोर्ट ‘डिजिटल ब्रेन इम्पैक्ट 2026’ के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट यानी 15 से 60 सेकंड के वीडियो इंसानी ध्यान को दीमक की तरह चाट रहे हैं।

Contents
कमजोर होती याददाश्त और सीखने की ताकतडिजिटल लत से बचने का क्या है रास्ता ?

मेटा और गूगल के इंटरनल डेटा के मुताबिक, एक औसत यूजर दिन भर में करीब 100 से ज्यादा रील्स देख डालता है। यह सिलसिला दिमाग में डोपामाइन का ऐसा तूफान लाता है कि हमें असली दुनिया और लंबी बातें बोरिंग लगने लगती हैं। रिसर्च में इसे ‘शॉर्ट-सर्किट अटेंशन’ का नाम दिया गया है, जिसका सीधा मतलब है कि अब हमारा दिमाग किसी भी चीज पर 10 सेकंड से ज्यादा फोकस करने की ताकत खोता जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने पाया है कि जब हम एक के बाद एक चटपटी रील्स देखते हैं, तो दिमाग का रिवॉर्ड सिस्टम ओवरलोड हो जाता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक न्यूरोसांइस स्टडी के अनुसार, लगातार शॉर्ट वीडियो देखने से दिमाग के ‘प्रीफंटल कॉर्टेक्स’  में हलचल कम हो जाती है, जो हमारे फैसले लेने और कंट्रोल रखने का मुख्य केंद्र है।

यह वजह है कि हम ‘बस एक रील और’ के चक्कर में घंटों बर्बाद कर देते हैं।मेटा की 2025 की एनुअल रिपोर्ट दिखाती है कि शॉटर्स और रील्स पर बिताया जाने वाला समय पिछले साल के मुकाबले 40% बढ़ा है। यह डिजिटल नशा न सिर्फ हमारी नींद उड़ा रहा है, बल्कि युवाओं में चिड़चिड़ापन और किसी काम को पूरा न कर पाने की लाचारी भी पैदा कर रहा है।

कमजोर होती याददाश्त और सीखने की ताकत

गूगल के डेटा से पता चला है कि आजकल लोग कुछ भी नया सीखने के लिए लंबी किताबें पढ़ने के बजाय 30 सेकंड के वीडियो देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तरीका हमारे दिमाग के लिए सही नहीं है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट बताती है कि जब हम जल्दी-जल्दी वीडियो बदलते हैं, तो हमारे दिमाग को उस जानकारी को समझने या याद रखने का समय ही नहीं मिलता। हम देख तो बहुत कुछ रहे हैं लेकिन असल में कुछ भी नया सीख नहीं पा रहे हैं।

डिजिटल लत से बचने का क्या है रास्ता ?

रील्स और शॉर्ट वीडियो हमें ‘इंस्टेंट ग्रैटिफिकेशन’ यानी तुरंत मिलने वाली खुशी के जाल में फंसा देते हैं। इससे हमारी ‘डीप थिंकिंग’ यानी किसी विषय पर गहराई से सोचने की शक्ति खत्म हो रही है। हमारा दिमाग अब मेहनत वाले कामों से भागने लगा है। अगर यही हाल रहा, तो आने वाले समय में लोगों के पास जानकारी तो बहुत होगी लेकिन उन्हें उस जानकारी की गहराई या सही मतलब पता नहीं होगा।

टेक एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों का कहना है कि अब समय आ गया है जब हमें कुछ समय के लिए स्मार्टफोन से दूरी बना लेनी चाहिए। रिसर्चगेट (ResearchGate) पर पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति दिन में केवल 30 मिनट के लिए भी फोन का इस्तेमाल बंद कर देता है, तो उसकी एकाग्रता यानी फोकस करने की शक्ति में सुधार होने लगता है।

You Might Also Like

GoldATM : सोना डालो और पैसा पाओ ! अनोखा ‘गोल्ड ATM’

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये

NASASpaceTech : स्पेस में कैसे ‘नेचर कॉल’ हैंडल करते हैं एस्ट्रोनॉट्स ?

Ecofriendly : पुराने टायर और बोतलों से कमाएं 30,000 महीना

TAGGED: #PhoneDetox, #ReelsAddiction, AttentionSpanCrisis, BrainOverload, DeepThinkingLoss, DigitalBrainDamage, DoomScrolling, DopamineHit, FocusPower, InstantGratification, MemoryWeakness, PrefrontalCortex, reels, ShortCircuitAttention, ShortFormAddiction

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 26, 2026 March 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article LoksabhaSeatsIncrease LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
Next Article NiraiMataTemple NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandHeatwave
UttarakhandHeatwave : अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा
उत्तराखण्ड April 23, 2026
BadrinathDham
BadrinathDham : श्रद्धालुओं के लिए खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट 
उत्तराखण्ड April 23, 2026
PahariSwad
PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम
उत्तराखण्ड April 23, 2026
BagoriVillage
BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी
उत्तरकाशी April 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?