By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Wedding Insurance शादी का इंश्योरेंस क्यों है ज़रूरी ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Wedding Insurance शादी का इंश्योरेंस क्यों है ज़रूरी ?
तत्काल प्रभाव

Wedding Insurance शादी का इंश्योरेंस क्यों है ज़रूरी ?

शादी में लाखों का खर्चा, इंश्योरेंस क्यों है आज की सबसे बड़ी जरूरत?

admin
Last updated: 2025/04/05 at 6:31 AM
admin
Share
4 Min Read
Wedding Insurance
Wedding Insurance
SHARE
Highlights
  • शादी में क्यों जरूरी है इंश्योरेंस?
  • Wedding Insurance: कितना फायदेमंद?
  • लाखों की शादी, एक पॉलिसी में सुरक्षित!

Wedding Insurance शादी का इंश्योरेंस क्यों है ज़रूरी ? : किसी के लिए भी शादी उसकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में एक होती है. लोग अपनी क्षमता के हिसाब से अपनी या अपनों की शादी को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं. शादी यादगार होने के साथ-साथ खर्चीली भी होती है. ऐसे मौकों पर हादसे या अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे में कुछ इंश्योरेंस कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस की सुविधा भी देती हैं. वेडिंग इंश्योरेंस में व्यक्तिगत दुर्घटना, कार्यक्रम रद्द होना या उसमें रुकावट आना, समारोह वाली जगह पर किसी तरह का नुकसान होने जैसी चीजें शामिल होती हैं।

यह एक खास तरह का इंश्योरेंस होता है, जो शादी से जुड़े वित्तीय नुकसान की भरपाई करता है. शादियां अक्सर बहुत महंगी होती हैं. कई बार शादी के फंक्शन के दौरान अनहोनी या हादसा हो सकता है, जिससे शादी कैंसिल करनी पड़ सकती है या तोड़नी पड़ती है. ऐसे केस में शादी के लिए वेन्यू के डेकोरेशन, लाइटिंग, म्यूजिक, केटरिंग, मेहमानों के रहने के इंतजाम और ट्रांसपोर्ट पर हुआ खर्च बर्बाद हो जाता है. इस आर्थिक नुकसान की भरपाई वेडिंग इंश्योरेंस से की जा सकती है.Bajaj Allianz General Insurance, Future Generali, HDFC Ergo, और ICICI Lombard वेडिंग इंश्योरेंस की पॉलिसी करती हैं।

अगर किसी वजह (जैसे-प्राकृतिक आपदा, बीमारी, परिवार में किसी की मौत) से शादी कैंसिल हो जाती है या टालनी पड़ जाती है,तो इंश्योरेंस कवर मिलता है. शादी में कई बार केटर्स या फिर टेंट हाउस वाले आखिरी मौके पर मना कर देते हैं. दूसरी पार्टी ज्यादा चार्ज करती है, तो इस केस में भी इंश्योरेंस कवर मिलता है. शादी वाले दिन अगर दूल्हा या दुल्हन को चोट लग जाए या कोई बड़ा हादसा हो जाए,तो भी कवर ले सकते हैं.वेडिंग के लिए वेन्यू में कोई हादसा हो जाए. या बैंकेट हॉल बुकिंग कैंसिल कर दे. तब भी इंश्योरेंस कवर ले सकते हैं. शादी में कोई ज्वेलरी को नुकसान या फिर खो जाती है, तो उससे होने वाले डैमेज की भरपाई होती है.अगर फोटोग्राफर या वीडियोग्राफर सर्विस देने से मना कर दें, तो उससे होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है।

शादी के लिए इंश्योरेंस की रकम आपकी कुल शादी के बजट के 1 से 1.5% के बीच होनी चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर आपकी शादी का बजट 20 लाख रुपये है, तो आपको 20,000 से 30,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर लेना चाहिए. प्रीमियम आपके इंश्योर्ड रकम से सिर्फ 0.7% से लेकर 2% तक ही लगता है.वेडिंग इंश्योरेंस में भी सभी तथ्यों का खुलासा करना जरूरी होता है.मसल शादी में कौन-कौन शामिल होंगे? कितने लोग आएंगे? वेडिंग कार्ड की कॉपी? शादी की जगह इनडोर है या आउटडोर? शादी का समय? वगैरह…यह सब बताना जरूरी होता है. अगर शादी की जगह बदलती है तो उसकी सूचना भी देनी पड़ेगी. बीमा कंपनी को यह भी बताना पड़ेगा कि शादी वाली जगह के डेकोरेशन, स्टेज, ज्वैलरी आदि पर कितना खर्च आया है।

कुछ कंपनियां इवेंट इंश्योरेंस पोर्टफोलियो के तहत शादी के समारोह का इंश्योरेंस करती हैं. अलग-अलग कंपनियों की पॉलिसी रूल अलग-अलग है. वेडिंग इंश्योरेंस की कवरेज संगीत, मेहंदी जैसी रस्म होने के 24 घंटे पहले शुरू हो जाती है. इसलिए शादी से एक दिन पहले भी यह पॉलिसी खरीद सकते हैं. वैसे शादी का फंक्शन शुरू होने के 15 दिन पहले ये पॉलिसी लेनी चाहिए.वेडिंग इंश्योरेंस पॉलिसी शादी ऑर्गनाइज करने वाले ऑर्गनाइजर यानी इंवेट कंपनी, दूल्हा, दुल्हन या उनके परिवार के सदस्य ले सकते हैं।

You Might Also Like

PhoneNumberTracking : नंबर डालते ही मिल जाएगी LIVE लोकेशन ?

BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !

36gunamilan : 36 में से कितने गुण जरूरी, जानें ज्योतिष रहस्य

LoanEMI : EMI बन चुकी आधुनिक जिंदगी का अहम हिस्सा

BrainDamageHabits : किन-किन आदतों से ब्रेन को होता है नुकसान

TAGGED: #BigFatIndianWedding, #BrideAndGroom, #BrideToBe, #CoupleGoals, #destinationwedding, #eventinsurance, #eventplanning, #groomtobe, #IndianBride, #IndianWeddings, #insuranceawareness, #insuranceindia, #marriageplan, #marriageprotection, #RiskManagement, #savemoney, #shaadiinsurance, #shaadiplan, #weddingbudget, #weddingcancellation, #weddingfails, #weddinghacks, #weddingideas, #weddinginsurance, #weddingplanning, #weddingprotection, #weddingseason, #weddingtips, #wedinsurance, #wedlockinsurance, khoji narad, khoji narad breaking news, Wedding Insurance शादी का इंश्योरेंस क्यों है ज़रूरी ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 5, 2025 April 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आशिक़ी से पुलिस हैरान हरिद्वार में चाची भतीजे की आशिक़ी से पुलिस हैरान
Next Article Drugs Uttarakhand Drugs Uttarakhand दवा माफियाओं उत्तराखंड छोडो – धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

191SchoolsNoWater
191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
IndianCitizenCensus
IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
उत्तराखण्ड April 22, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
उत्तराखण्ड April 22, 2026
CharDhamYatra
CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?