By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
हरिद्वार

UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !

‘नहीं माना तो बंद होंगे मदरसे’

admin
Last updated: 2026/04/22 at 11:42 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
SHARE
Highlights
  • क्या है सरकार का विजन ?
  • वर्तमान में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड एक राज्य स्तरीय संस्था है.
  • जो मदरसों को मान्यता देती है और उनके कामकाज की निगरानी करती है.

UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला ! :-  उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और मदरसों के संचालन को लेकर राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि राज्य में ‘मदरसा बोर्ड’ को पूरी तरह से भंग किया जाएगा. हरिद्वार में संतों के बीच एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड के मदरसों में अब कोई अलग सिलेबस नहीं चलेगा.सरकार का यह फैसला राज्य में ‘समान शिक्षा व्यवस्था’ लागू करने की दिशा में एक ‘गेम चेंजर’ कदम माना जा रहा है, जिसने पूरे प्रदेश में एक नई राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी है।

Contents
‘नहीं माना तो बंद होंगे मदरसे’क्या है सरकार का विजन ?

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. इसके बाद हरिद्वार सहित राज्य के सभी जिलों में स्थित मदरसे ‘उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड’ से जुड़ जाएंगे और राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के नियमों के तहत काम करेंगे.इसका सीधा अर्थ यह है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को भी अब वही किताबें और वही सिलेबस पढ़ना होगा, जो राज्य के अन्य सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाया जाता है. सरकार का उद्देश्य है कि मदरसों के बच्चे सिर्फ धार्मिक शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि वे आधुनिक दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

‘नहीं माना तो बंद होंगे मदरसे’

इस ऐतिहासिक घोषणा के साथ ही सीएम धामी ने बेहद सख्त लहजे में अल्टीमेटम भी दे दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो मदरसे सरकार के इस फैसले का पालन नहीं करेंगे और नया निर्धारित पाठ्यक्रम लागू करने में आनाकानी करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. धामी ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मदरसों को हमेशा के लिए बंद तक किया जा सकता है और राज्य सरकार इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी।

क्या है सरकार का विजन ?

वर्तमान में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड एक राज्य स्तरीय संस्था है, जो मदरसों को मान्यता देती है और उनके कामकाज की निगरानी करती है. अभी तक इन मदरसों में कुरान, हदीस, अरबी भाषा और इस्लामिक इतिहास जैसी धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ कुछ हद तक सामान्य शिक्षा (हिंदी, अंग्रेजी, गणित) दी जाती थी.लेकिन धामी सरकार का मानना है कि अलग-अलग पाठ्यक्रम होने से छात्रों के बीच असमानता पैदा होती है।

सभी शिक्षण संस्थानों को एक ही ढांचे में लाने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा. सीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर छात्र मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़े ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मदरसे के बच्चे भी बेहतर करियर और भविष्य के समान अवसर हासिल कर सकें।

 

You Might Also Like

Mahabharat : ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी जरूरी’: पुनीत इस्सर (दुर्योधन)

3Idiots2 : आमिर खान ने 3 Idiots 2 को लेकर दिया बड़ा हिंट

AprilRainIndia : अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलने वाली है राहत!

ShortVideoAddiction : शॉर्ट वीडियो की आदत कैसे लग जाती है?

BrainDifferences : लड़कों से 10 % छोटा होता है लड़कियों का दिमाग !

TAGGED: #Devbhoomi, #DhamiDecision, #EducationReform, #HaridwarEvent, #khojinaradbreakingnews, #MadrasaBoard, #MadrasaClosure, #TrendingIndia, #ViralReels, CMDhami, July2026, khojinarad, MadrasaBan, MinorityEducation, PushkarDhami, UniformEducation, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 22, 2026 April 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CharDhamYatra CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
Next Article IndianCitizenCensus IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Mahabharat
Mahabharat : ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी जरूरी’: पुनीत इस्सर (दुर्योधन)
Uncategorized April 28, 2026
3Idiots2
3Idiots2 : आमिर खान ने 3 Idiots 2 को लेकर दिया बड़ा हिंट
महाराष्ट्र April 28, 2026
AprilRainIndia
AprilRainIndia : अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलने वाली है राहत!
Uncategorized April 28, 2026
ShortVideoAddiction
ShortVideoAddiction : शॉर्ट वीडियो की आदत कैसे लग जाती है?
भांडा फोड़ April 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?