By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
राष्ट्रीय

IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष

पिनकोड, गूगल मैप की गड़बड़ी सुधारेंगे प्रगणक.

admin
Last updated: 2026/04/22 at 11:51 AM
admin
Share
3 Min Read
IndianCitizenCensus
IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
SHARE
Highlights
  • इसी प्रकार, जो भारतीय नागरिक जनगणना के समय विदेश में रह रहे हैं.
  • जो लोग स्व-गणना कर चुके होंगे, उन्हें अपनी एसई आईडी इन्हें बतानी होगी.
  • डिजिटल भवन स्व-गणना के दौरान कई लोगों को डर है कि यदि उन्होंने गूगल मैप पर घर की लोकेशन गलत मार्क कर दी या पिन कोड गलत भर दिया तो क्या होगा?

IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष :-  जनगणना के पहले चरण के तहत चल रही भवन स्वगणना के बाद अब 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। स्व-गणना में जिन लोगों से पिनकोड या गूगल मैप संबंधी गलतियां हो गई होंगी, उनमें भी ये प्रगणक सुधार करेंगे। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना में विशेष स्पष्टता दी गई है। यदि कोई जोड़ा साथ रह रहा है लेकिन खुद को विवाहित के रूप में दर्ज नहीं कराना चाहता तो प्रगणक उन्हें मजबूर नहीं कर पाएंगे। वे अपनी स्थिति को अपनी इच्छा के अनुसार ही दर्ज करा सकते हैं। डाटा में वही जानकारी जाएगी, जो नागरिक स्वयं देंगे।

इसी प्रकार, जो भारतीय नागरिक जनगणना के समय विदेश में रह रहे हैं, उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। जनगणना केवल उन लोगों की होगी जो वर्तमान में भारत की सीमाओं के भीतर रह रहे हैं। हालांकि, उनके परिवार के सदस्य उनकी जानकारी साझा कर सकते हैं लेकिन आधिकारिक गणना केवल मौजूद नागरिकों की ही होगी। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से स्व-गणना का मौका केवल 24 अप्रैल तक ही मिलेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे।

जो लोग स्व-गणना कर चुके होंगे, उन्हें अपनी एसई आईडी इन्हें बतानी होगी। इस आईडी को अपने सिस्टम में डालते ही प्रगणक के सामने आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी। इस कार्य के लिए एक बड़ी टीम तैनात की जाएगी, जिसमें 4491 सुपरवाइजर और 26,348 प्रगणक शामिल होंगे। इस प्रकार, कुल 30,839 सदस्यों की एक समर्पित टीम इस चरण को पूरा करने के लिए काम करेगी।

पिनकोड, गूगल मैप की गड़बड़ी सुधारेंगे प्रगणक

डिजिटल भवन स्व-गणना के दौरान कई लोगों को डर है कि यदि उन्होंने गूगल मैप पर घर की लोकेशन गलत मार्क कर दी या पिन कोड गलत भर दिया तो क्या होगा? निदेशक इवा श्रीवास्तव ने साफ किया है कि स्व-गणना के दौरान यदि कोई तकनीकी चूक होती है तो उसे फाइनल सबमिट के बाद ऑनलाइन नहीं सुधारा जा सकेगा। जब प्रगणक आपके घर के पते पर फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए आएगा तो वह उस गलती को मौके पर ही ठीक कर देगा। अगर किसी सवाल का जवाब गलत दिया होगा तो उसमें भी सुधार किया जा सकेगा।

You Might Also Like

191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल

UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !

CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !

FoodSafetyUttarakhand : तीर्थयात्रियों को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध भोजन – सचिन कुर्वे

UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

TAGGED: #CouplesChoice, #khojinaradbreakingnews, 26348enumerators, 4491supervisors, April25start, Census2026, enumeratorsdoorstep, googlemaperror, householdselfcount, IndianCitizenCensus, Indiaonlyresidents, khojinarad, liv-inrelationships, NRIexclusion, physicalverification, pincodefix, SEIDverify, unmarriedstatus

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 22, 2026 April 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandNews UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
Next Article 191SchoolsNoWater 191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

191SchoolsNoWater
191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
उत्तराखण्ड April 22, 2026
CharDhamYatra
CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
FoodSafetyUttarakhand
FoodSafetyUttarakhand : तीर्थयात्रियों को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध भोजन – सचिन कुर्वे
उत्तराखण्ड April 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?