By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड सरकार ने चारधाम श्रद्धालुओं के लिए 11 भाषाओं में जारी की एडवाइजरी:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड सरकार ने चारधाम श्रद्धालुओं के लिए 11 भाषाओं में जारी की एडवाइजरी:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम श्रद्धालुओं के लिए 11 भाषाओं में जारी की एडवाइजरी:

admin
Last updated: 2023/04/28 at 7:30 AM
admin
Share
3 Min Read
uttarakhand government issued
uttarakhand government issued
SHARE

स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने यहां कहा, “हम हिंदी और अंग्रेजी में पहले ही दिशानिर्देश जारी कर चुके हैं।

अब हम सात और भाषाओं में इन्हें जारी कर रहे हैं जिससे विभिन्न प्रदेशों से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इन्हें आसानी से समझ सकें और अपनी सुरक्षा के लिए एहतियात बरत सकें।

उन्होंने बताया कि हिंदी और अंग्रेजी के अलावा गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, तेलगू, कन्नड़, उड़िया और तमिल में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

पिछले साल चारधाम यात्रा के दौरान अनेक श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने तथा अन्य स्वास्थ्य कारणों के चलते मौत हो गई थी और इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने यात्रा शुरू होने से पहले ये दिशानिर्देश जारी किए हैं।

इन दिशा निर्देशों में उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के समुद्रतल से 2700 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण श्रद्धालुओं को जलवायु अनुकूलन के मद्देनजर कम से कम सात दिन का कार्यक्रम बनाने की सलाह दी गयी है।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि तीर्थस्थलों की ऊंचाई अधिक होने के कारण तीर्थयात्री अत्यधिक ठंड, कम आर्द्रता, अत्यधिक अल्ट्रा वायलेट विकिरण, कम हवा का दवाब, कम आक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं।

इसलिए वे यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान पर्याप्त सावधानियां बरतें ।

तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना कम से कम सात दिन की बनाएं जिससे उन्हें वातावरण के अनुरूप ढलने के लिए पर्याप्त समय मिले।

इसके अलावा, उन्हें यात्रा पर निकलने से पहले रोजाना 5-10 मिनट श्वास व्यायाम करने तथा करीब आधा घंटा टहलने की सलाह भी दी गई है।

कोई बीमारी होने या 55 साल से अधिक की उम्र होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह देते हुए कहा गया है कि चिकित्सक द्वारा अनुमति न देने पर यात्रा पर न आएं।

इसके अलावा, उन्हें अपने साथ गर्म कपड़े, छाता और बरसाती साथ में रखने तथा यात्रा के दौरान कम से कम दो लीटर तरल पदार्थ पीने और भरपूर पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी गई है।

गढ़वाल क्षेत्र के सभी जिलाधिकारियों को इन दिशानिर्देशों का श्रद्धालुओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित रूप से संपन्न हो।

You Might Also Like

ChardhamYatra2026 : चार धाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन 18 लाख पार

AmarnathYatra2026 : क्या है अमरनाथ धाम के शिवलिंग का रहस्य ?

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 28, 2023 April 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttarakhand due to cold and snowfall उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की आस्था के आगे प्रकृति भी नतमस्तक ठंड और बर्फबारी से भीड़ में नहीं कोई कमी:
Next Article 7533 new cases of corona देश में कोरोना के 7533 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PhoneNumberTracking
PhoneNumberTracking : नंबर डालते ही मिल जाएगी LIVE लोकेशन ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 20, 2026
BadrinathMandir
BadrinathMandir : बद्रीनाथ मंदिर में लगाते हैं ‘कॉकरोच’ को भोग !
उत्तराखण्ड April 20, 2026
SunnyDeolNewAvatar
SunnyDeolNewAvatar : नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार!
दिल्ली April 20, 2026
Riceweightloss
Riceweightloss : फ्रिज में रखे चावल खाने से घटता है वजन !
लफ्फाज़ी April 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?