By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: AdulterationSurgicalStrike : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > AdulterationSurgicalStrike : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक
रुद्रप्रयाग

AdulterationSurgicalStrike : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक

इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा मंडलायुक्तों को दिया गया है.

admin
Last updated: 2026/08/25 at 11:41 AM
admin
Share
4 Min Read
AdulterationSurgicalStrike
AdulterationSurgicalStrike : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक
SHARE
Highlights
  • राज्य सरकार के निर्देश पर आज हर जिले में जांच अभियान चलाया गया.
  • टीम खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के साथ ही चीनी की जमाखोरी और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की बारीकी से जांच कर रही है.
  • रूद्रप्रयाग जिले में टीम ने 12 दुकानों का निरीक्षण कर छह सैंपल भरे.

AdulterationSurgicalStrike : मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में सर्जिकल स्ट्राइक :-  त्योहार के मौसम में मिलावट व जमाखोरी के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारियों से एक सप्ताह तक अभियान चलाने के लिए कहा गया है।

इसकी मॉनिटरिंग का जिम्मा मंडलायुक्तों को दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर आज हर जिले में जांच अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने खाद्य संरक्षा एवं औैषधि प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए। कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए और सडे़-गले या फिर एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री को नष्ट करा दिया गया।

टीम खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के साथ ही चीनी की जमाखोरी और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की बारीकी से जांच कर रही है। चमोली जिले में तीन सैंपल लेकर उन्हें परीक्षण के लिए लैब भिजवाया गया। एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री पाए जानेे पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही, संबंधित खाद्य सामग्री को नष्ट कर दिया गया। दो कंपनियों की सामग्री लेबल पैकेजिंग एवं लैबलिंग रेगुलेशन के मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। संबंधित निर्माताओं को नोटिस दिया जा रहा है।

रूद्रप्रयाग जिले में टीम ने 12 दुकानों का निरीक्षण कर छह सैंपल भरे। छह दुकानों में एक्सपायरी डेट का सामान मिलने पर दुकानदार को चेतावनी दी गई और सामान नष्ट कर दिया गया। अल्मोड़ा जनपद में दो मिठाइयों के सैंपल लिए गए।

वहीं, बागेश्वर जनपद में आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और तीन सैंपल लिए गए। पिथौरागढ़ जनपद में दो सैंपल लिए गए। चम्पावत जिले में जांच अभियान एक अगस्त से चल रहा है। वहां पर अभी तक 21 स्थानों पर निरीक्षण किया गया है। इनमेें दस जगहों पर सैंपल लेकर उन्हें लैब भेजा गया है। सर्वे के लिए तीन सैंपल लिए गए हैं।

देहरादून में भी जिला प्रशासन ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान 11 खाद्य नमूने एकत्रित किए गए। तीन प्रतिष्ठानों को व्यवस्था मेें सुधार के लिए चेतावनी दी गई। जनपद में एक अगस्त से अभी तक 70 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 48 सैंपल एकत्रित किए गए हैं।

सर्वे के लिए 20 सैंपल अलग से लिए गए हैं। 11 दुकानदारों को सुधार के लिए नोटिस दिया गया हैै। इसके अलावा, एडीएम कोर्ट में चार वाद दर्ज कराए गए हैं।हरिद्वार में जांच अभियान 17 अगस्त से चल रहा है। अभी तक वहां 47 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 27 सैंपल भरे गए हैं। दस दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा, विभिन्न कोर्ट में चार मामले दर्ज कराए गए हैं।

पौड़ी जनपद में दस सैंपल लिए गए। इनमें से छह सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। धारा 36 के तहत एक वाद स्वीकृत किया गया है। नैनीताल जनपद में दस दुकानों का निरीक्षण कर छह सैंपल लिए गए। इन्हेें जांच के लिए लैब भेजा गया है। एक सैंपल सर्वे के लिए लिया गया है।

एक प्रतिष्ठान में साफ सफाई न पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि दस किलोग्राम मिठाई मानकों के अनुरूप न होने पर नष्ट कराई गई।टिहरी जनपद में भी सात व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर छह सैंपल एकत्रित किए गए। उत्तरकाशी जिले में आज 5 स्थानों पर निरीक्षण किया गया और चार सैंपल लिए गए। बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बिक्री के एक मामले में नोटिस जारी किया गया।

You Might Also Like

MahakaliMovieTeaser ; महाकाली का धांसू प्रोमो आउट

UttarakhandRopewayProjects ; 9 नवम्बर तक रोपवे परियोजनाये धरातल पर दिखाओ – मुख्यमंत्री

GangaConservationHaridwar : किसी भी दशा में नाले का पानी गंगा में न जाए – मयूर दीक्षित , डीएम

WomenAutonomyInManusmriti : महिलाओं के लिए मनुस्मृति में क्या लिखा है ?

150PakistaniBridesIndia : कैसे भारत पहुंचीं 150 पाकिस्तानी दुल्हनें ?

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AdulterationAndHoardingAction, AdulterationSurgicalStrike, ChamoliRudraprayagFoodRaid, CommercialCylinderMisuseCheck, DehradunFoodSafetyInspection, DistrictCollectorRaid, FestivalFoodSafetyCampaign, FoodSafetyUttarakhand, HaridwarFoodDepartmentRaid, HindiNewsAdulteration, khojinarad, NainitalFoodSafetyRaid, PushkarSinghDhamiAction, UttarakhandFoodInspectorAction, UttarakhandFoodSafetyDrive, UttarakhandNewsHindi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 25, 2026 August 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MahakaliMovieTeaser MahakaliMovieTeaser ; महाकाली का धांसू प्रोमो आउट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MahakaliMovieTeaser
MahakaliMovieTeaser ; महाकाली का धांसू प्रोमो आउट
महाराष्ट्र August 25, 2026
UttarakhandRopewayProjects
UttarakhandRopewayProjects ; 9 नवम्बर तक रोपवे परियोजनाये धरातल पर दिखाओ – मुख्यमंत्री
देहरादून August 25, 2026
GangaConservationHaridwar
GangaConservationHaridwar : किसी भी दशा में नाले का पानी गंगा में न जाए – मयूर दीक्षित , डीएम
उत्तराखण्ड August 25, 2026
WomenAutonomyInManusmriti
WomenAutonomyInManusmriti : महिलाओं के लिए मनुस्मृति में क्या लिखा है ?
राज्य August 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?