DehradunBerozgarSangh : बेरोजगार संघ ने लगाया 32 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एसआईटी जांच की मांग :- देहरादून में बेरोजगार संघ और नर्सिंग अभ्यर्थियों ने 32 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ का आरोप है कि 25 जुलाई को आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर 32 लाख रुपये की मांग की गई।
स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान आरोपी की ओर से कथित तौर पर एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें पैसों की मांग किए जाने की बात सामने आई। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम सिंह कंडवाल के अनुसार, करीब 50 से 60 स्कैनर के जरिए भुगतान लिया गया और यह रकम चारु चंद्र जोशी को दिए जाने का आरोप है।
कंडवाल का दावा है कि चारु चंद्र जोशी पहले सुशीला हॉस्पिटल, हल्द्वानी में पर्ची काटने का काम करता था और पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। संघ का आरोप है कि सरकारी स्थानों पर जाकर वीडियो कॉल के जरिए अभ्यर्थियों को भ्रमित किया जाता था।
नर्सिंग अभ्यर्थियों ने तीन दिन के भीतर परीक्षा स्थगित करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है।

