LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण :- जिस जमीन की हिफाजत के लिए नगर निगम ने तारबाड़ की थी, अगर उसी तारबाड़ को हटाकर वहां निर्माण शुरू हो जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है—आखिर यह सब किसकी शह पर हुआ?”
देहरादून से सहस्त्रधारा मालदेवता रोड पर नगर निगम की जमीन को लेकर सामने आया मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि जिस सरकारी जमीन को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम की ओर से तारबाड़ की गई थी, उसी तारबाड़ को हटाकर जमीन पर कब्जा किया गया और मौके पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस पूरे मामले ने सरकारी जमीन की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
मामला उस समय ज्यादा सुर्खियों में आया, जब खोजी नारद की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों और मौके की स्थिति ने कई सवाल खड़े किए। आखिर नगर निगम की जमीन पर कथित तौर पर निर्माण कैसे शुरू हुआ? अगर जमीन सरकारी थी तो वहां निर्माण की अनुमति किस आधार पर मिली? और सबसे बड़ा सवाल—नगर निगम की ओर से लगाई गई तारबाड़ आखिर हटाई किसने?
रिपोर्टिंग के बाद यह मामला संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा और कार्रवाई का रास्ता खुला। इसके बाद कथित कब्जे वाली जमीन पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही हैं । इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सरकारी जमीन केवल किसी विभाग की संपत्ति नहीं होती, बल्कि वह जनता की संपत्ति होती है। नगर निगम की जमीन पर किसी भी तरह का अनधिकृत कब्जा या निर्माण होने की स्थिति में सवाल सीधे सरकारी व्यवस्था और निगरानी पर उठते हैं।
अब यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर समय रहते इस मामले की जानकारी सामने नहीं आती तो क्या निर्माण आगे बढ़ता रहता? क्या नगर निगम की जमीन की नियमित निगरानी की जा रही थी? तारबाड़ हटाने की घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कब मिली? और निर्माण शुरू होने से पहले इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए?
खोजी नारद की रिपोर्टिंग ने इस मामले को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैमरे पर दिखाई गई मौके की तस्वीरों ने उस स्थिति को लोगों के सामने रखा, जिस पर कार्रवाई की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद ध्वस्तीकरण और आगे की कार्रवाई जारी हैं ।
क्या नगर निगम की जमीन कब्जाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही!
आखिर कोन हैं व रसूखदार जो सरकारी जमीन कब्जाने में लगा हैं!
अब सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या नगर निगम इस मामले की पूरी जांच कर यह भी पता लगाएगा कि तारबाड़ किसने हटाई और निर्माण कैसे शुरू हुआ? अगर सरकारी जमीन की सुरक्षा में कहीं लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

