MahilaCongressBikeRally : महिलाओं ने निकाली बाइक रैली :- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की शहीद स्थल झूला घर से सुबह बाइक रैली का आयोजन किया गया जो गांधी चौक तक गई जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने महिलाओं को 33% आरक्षण की बात कही थी जिसके बाद आज महिलाओं को यह सुविधा मिल पाई है उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म को साथ लेकर भारत के विकास के लिए विभिन्न कार्य किया और आज आधुनिक भारत भी उन्हें की सोच का नतीजा है ।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी पायलट थे और राजनीति में उन्हें कोई लगाव नहीं था लेकिन उनकी माता स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मौत के बाद उन्होंने देश की बागडोर संभाली और भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई।

