बद्रीनाथ मंदिर के कैमरा मे हुई कैद सभी वीडियो को सर्वाजनिक करने की भी की मांग
बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। हरिद्वार में मोरारी बापू की रामकथा के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के चढ़ावे में चोरी अक्षम्य पाप है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

