By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: IshqnamaTrailer : शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ना रही ‘इश्कनामा’
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > IshqnamaTrailer : शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ना रही ‘इश्कनामा’
मुंबई

IshqnamaTrailer : शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ना रही ‘इश्कनामा’

प्रशंसित किताब ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा’ से प्रेरित और निम्मा व नसीमा की सच्ची कहानी.

admin
Last updated: 2026/07/15 at 11:57 AM
admin
Share
5 Min Read
IshqnamaTrailer
IshqnamaTrailer : शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ना रही ‘इश्कनामा’
SHARE
Highlights
  • इस कहानी को और भी खास बनाती है यह सच्चाई कि निम्मा आज भी भारत में जीवित हैं.
  • भारतीय म्यूजिक वीडियो की दुनिया को नया विजुअल अंदाज देने के बाद निर्देशन.
  • शहनाज़ गिल ने कहा, “एक कलाकार के तौर पर नसीमा का किरदार निभाना.

IshqnamaTrailer : शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ना रही ‘इश्कनामा’ :-  शहनाज़ गिल और जय रंधावा स्टारर ‘इश्कनामा’ ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रही है. अरविंदर एस. खैरा निर्देशित इस पंजाबी पीरियड रोमांस का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर पंजाब में लॉन्च कर दिया गया है, जो दर्शकों को भारत और पाकिस्तान की सरहद पर जन्मी एक अनोखी प्रेम कहानी की दुनिया में ले जाता है. जय रंधावा, शहनाज़ गिल और सौरभ सचदेवा अभिनीत यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को भारत, कनाडा और यूके में रिलीज होगी।

प्रशंसित किताब ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा’ से प्रेरित और निम्मा व नसीमा की सच्ची कहानी पर आधारित ‘इश्कनामा’ की कहानी 1981 से 1988 के बीच भारत पाकिस्तान सीमा पर बसे पंजाब में घटित होती है. फिल्म के केंद्र में भारतीय पंजाब के एक युवा सिख शायर निम्मा और पाकिस्तानी पंजाब की मुस्लिम लड़की नसीमा की मोहब्बत है, जो बंटवारे के जख्मों और सरहदों की दीवारों के बावजूद जिंदा रहती है।

इस कहानी को और भी खास बनाती है यह सच्चाई कि निम्मा आज भी भारत में जीवित हैं, जबकि माना जाता है कि नसीमा बाद में इंग्लैंड चली गई थीं. उन्हें तलाशने की कोशिशें आज भी जारी हैं. यही वजह है कि ‘इश्कनामा’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि जीवंत इतिहास का हिस्सा है.ट्रेलर में शानदार सिनेमैटोग्राफी, रूह को छू लेने वाला संगीत और भावनाओं से भरपूर दृश्य देखने को मिलते हैं, जो ‘इश्कनामा’ को एक ऐसी भव्य प्रेम गाथा बनाते हैं, जहां प्यार सरहदों और किस्मत दोनों को चुनौती देता है।

भारतीय म्यूजिक वीडियो की दुनिया को नया विजुअल अंदाज देने के बाद निर्देशन में कदम रख रहे निर्देशक अरविंदर एस. खैरा ने कहा, “पिछले दस सालों से मैंने चार मिनट के गानों में इंसानी जज्बातों को समेटने की कोशिश की, लेकिन कुछ कहानियां इतनी बड़ी होती हैं कि उन्हें सिर्फ एक गीत में नहीं बांधा जा सकता. ‘इश्कनामा’ ऐसी ही कहानी है. यह निम्मा और नसीमा की सच्ची दास्तान है, जिनकी मोहब्बत ने इतिहास बदल दिया. यह ट्रेलर हमारी मेहनत और प्यार की एक छोटी सी झलक है, जिसे आज हम दर्शकों के हवाले कर रहे हैं।

शहनाज़ गिल ने कहा, “एक कलाकार के तौर पर नसीमा का किरदार निभाना मेरे लिए जैसे दोबारा जन्म लेने जैसा है. किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद वही काम होता है जो उसे चुनौती दे और उसकी सीमाओं से बाहर ले जाए. ‘इश्कनामा’ ने मेरे साथ यही किया. यह एक क्लासिक और भव्य प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार एक क्रांति बनकर सामने आता है. यह उन सच्चे प्रेमियों की कहानी है जिन्होंने एक दूसरे के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया. इस ट्रेलर के साथ मैं अपनी कला के उस नए सफर का हिस्सा दर्शकों के साथ साझा कर रही हूं. इसे मैं हर उस इंसान को समर्पित करती हूं जिसने कभी सच्चा प्यार किया हो।

जय रंधावा ने कहा, “‘इश्कनामा’ का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पंजाब से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती थी. यही मिट्टी मेरी पहचान है और मैं इसका हमेशा आभारी रहूंगा. यहां लोगों ने मुझे जितना प्यार दिया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. शहनाज़ और अरविंदर के साथ यहां इस फिल्म को लॉन्च करना मेरे लिए बेहद खास रहा. यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि त्याग, इंतजार, किस्मत और उन फैसलों की कहानी है जो हमारी जिंदगी बदल देते हैं. निम्मा का किरदार निभाना मेरे लिए उन दर्शकों का शुक्रिया अदा करने जैसा है, जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया. उम्मीद है कि ‘इश्कनामा’ की यह पहली झलक उन्हें जरूर पसंद आएगी।

अरविंदर एस. खैरा के निर्देशन में बनी और सौरभ राणा द्वारा निर्मित ‘इश्कनामा’ एक सच्ची घटना से प्रेरित पीरियड रोमांस है, जिसे ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा’ किताब से रूपांतरित किया गया है. फिल्म में जय रंधावा, शहनाज़ गिल, सौरभ सचदेवा और कई दमदार कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का संगीत बी प्राक ने तैयार किया है, जबकि गीत जानी ने लिखे हैं. ‘इश्कनामा’ 24 जुलाई 2026 को भारत, कनाडा और यूके में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

You Might Also Like

 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद

छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!

HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा

BengalPolitics : कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को न्योता

TAGGED: #IndiaPakistanBorder, #khojinaradbreakingnews, #TrueLoveStory, ArvinderKhaira, BPraak, HindPakBordernama, IshqnamaMovie, IshqnamaTrailer, Jaani, JayRandhawa, khojinarad, PeriodRomance, PunjabiCinema, PunjabiMovie2026, SaurabhSachdeva, ShehnaazGill, ShehnaazNewMovie

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 15, 2026 July 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DaHongPao DaHongPao : ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय
Next Article MedicalCollegeControversy MedicalCollegeControversy : रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता- यशपाल आर्य

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DooonPoliceAction
 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!
देहरादून July 16, 2026
HarelaFestival2026
HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा
उत्तराखण्ड July 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?