By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MedicalCollegeControversy : रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता- यशपाल आर्य
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > पिथौरागढ़ > MedicalCollegeControversy : रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता- यशपाल आर्य
रुद्रपुर

MedicalCollegeControversy : रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता- यशपाल आर्य

आर्य ने सरकार से पूछा कि- मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की भर्ती वर्षों से लंबित क्यों रखी गई?

admin
Last updated: 2026/07/15 at 1:20 PM
admin
Share
3 Min Read
MedicalCollegeControversy
MedicalCollegeControversy : रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता- यशपाल आर्य
SHARE
Highlights
  • निर्माण कार्य समय पर पूरा क्यों नहीं कराया गया?
  • NMC के निरीक्षण से पहले कमियों को दूर करने की कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • इस गंभीर लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

MedicalCollegeControversy : रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता :-  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रुद्रपुर एवं पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता देने से इनकार किए जाने को राज्य की भाजपा सरकार की गंभीर प्रशासनिक विफलता बताया है।

आर्य ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे करने वाली सरकार मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम मानकों के अनुरूप फैकल्टी, प्रयोगशालाएं और आवश्यक संसाधन तक उपलब्ध नहीं करा सकी। इसका सीधा नुकसान उत्तराखंड के हजारों युवाओं और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को उठाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में आवश्यक फैकल्टी के मुकाबले केवल 13 फैकल्टी उपलब्ध हैं, जबकि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में लगभग 85 फैकल्टी की आवश्यकता के सापेक्ष मात्र 6 फैकल्टी कार्यरत हैं। निर्माण कार्य और आधारभूत सुविधाएं भी अधूरी हैं। यह स्थिति भाजपा सरकार के खोखले दावों की पोल खोलती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हर मंच से उत्तराखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल राज्य बनाने का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि मेडिकल कॉलेज ही मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। यदि समय रहते नियुक्तियां और संसाधनों की व्यवस्था की जाती, तो आज यह शर्मनाक स्थिति पैदा नहीं होती।

आर्य ने सरकार से पूछा कि- मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की भर्ती वर्षों से लंबित क्यों रखी गई?
निर्माण कार्य समय पर पूरा क्यों नहीं कराया गया?
NMC के निरीक्षण से पहले कमियों को दूर करने की कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
इस गंभीर लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

उन्होंने कहा कि यह केवल दो मेडिकल कॉलेजों का मामला नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के स्वास्थ्य ढांचे और युवाओं के भविष्य से जुड़ा प्रश्न है। सरकार की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है और राज्य में डॉक्टरों की कमी और अधिक बढ़ेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि दोनों मेडिकल कॉलेजों में तत्काल युद्धस्तर पर फैकल्टी की नियुक्ति की जाए। सभी अधूरे निर्माण कार्य और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों का स्वतंत्र ऑडिट कर उनकी वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।

You Might Also Like

 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद

छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!

HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा

BengalPolitics : कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को न्योता

TAGGED: #GovernmentAccountability, #HealthcareCrisis, #khojinaradbreakingnews, #MedicalEducation, #PoliticalClash, #PublicHealth, #StudentsFuture, #UttarakhandHealth, #YashpalArya, AdministrativeFailure, BJPFailed, FacultyShortage, HealthCareFailure, khojinarad, MedicalCollegeControversy, NMCRejected, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 15, 2026 July 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IshqnamaTrailer IshqnamaTrailer : शहनाज़ गिल और जय रंधावा की ना रही ‘इश्कनामा’
Next Article HarelaFestival HarelaFestival : हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुरू

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DooonPoliceAction
 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!
देहरादून July 16, 2026
HarelaFestival2026
HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा
उत्तराखण्ड July 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?