रेहाना सुल्तान: 70s की बोल्ड अदाकारा जिनका करियर एक फिल्म से बना… और एक फैसले से खत्म हो गया :- बॉलीवुड की गलियों में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो चमके भी और फिर गुमनामी में खो भी गए, आज हम बात कर रहे हैं सत्तर के दशक की एक बेहतरीन अदाकारा, रेहाना सुल्तान की, जिन्होंने एक फिल्म से तहलका मचा दिया, लेकिन फिर अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं, चेतना से मिली पहचान, आलोचनाओं का सामना, साल था उन्नीस सौ सत्तर, फिल्म चेतना रिलीज़ हुई, जिसमें रेहाना ने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया, यह किरदार जितना बोल्ड था, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी, रेहाना की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
लेकिन समाज के एक वर्ग ने इसे लेकर जमकर आलोचना भी की, रातोंरात बनीं स्टार, फिल्म सुपरहिट हुई और रेहाना सुल्तान को रातोंरात स्टार बना दिया, उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास भरी अदाओं ने उन्हें, बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों की लिस्ट में ला खडा किया, संजीव कुमार के साथ दस्तक में दमदार वापसी, रेहाना ने इसके बाद कई फिल्में कीं, उन्नीस सौ सत्तर में ही आई फिल्म दस्तक में उन्होंने, संजीव कुमार के साथ काम किया।
इस फिल्म में भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, शादी के बाद सबकुछ बदल गया, 1984 में उन्होंने निर्देशक बी आर इशारा से शादी कर ली, जो उम्र में उनसे 16 साल बडे थे, इस शादी ने काफी विवाद भी खडे किए और, धीरे धीरे रेहाना सुल्तान ने फिल्मों से दूरी बना ली, 41 फिल्मों में किया काम, लेकिन अधूरी रह गई पहचान, अपने पूरे करियर में रेहाना सुल्तान ने, 41 फिल्मों में काम किया, दस्तक, प्रेम पर्वत, हार जीत, किस्सा कुर्सी का, तन्हाई जैसी फिल्मों में उनका अभिनय यादगार रहा।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Conjuring: Last Rites ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर हंगामा
लेकिन जिस प्लेटफॉर्म और पहचान की वो हकदार थीं, वो उन्हें कभी पूरी तरह से नहीं मिल पाई, रेहाना सुल्तान, एक ऐसी अदाकारा, जो वक़्त से आगे चलती रहीं, लेकिन बॉलीवुड की मुख्यधारा उन्हें साथ लेकर नहीं चल सकी, उनकी कहानी आज भी एक सवाल छोड जाती है, क्या बोल्ड होना किसी महिला के करियर का अंत होता है।

