DadasahebPhalkeAward : अनंत नाग को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड :- दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए सरकार ने साल 2024 का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की है. यह सम्मान उन्हें 22 सितंबर को प्रदान किया जाएगा. अनंत नाग ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है. इससे पहले उन्हें कर्नाटक सरकार की ओर से भी कई सम्मान मिल चुके हैं. अब उन्हें देश के इस प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान से नवाजा जाएगा।
भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम अनंत नाग ने कन्नड़ फिल्मों में काफी काम किया है. इसके साथ उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है. फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने 1970 के दशक में की थी. अनंत नाग को उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और गंभीर किरदारों को आसानी से निभाने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है. इनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं. सिनेमा के अलावा उन्होंने राजनीति में भी काम किया है. वह कर्नाटक सरकार में मंत्री और विधान परिषद (MLC) के सदस्य भी रह चुके हैं. इसके साथ उन्होंने टीवी सीरियल ‘मालगुडी डेज’ में भी काम किया है।
भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है. अनंत नाग को यह पुरस्कार 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।
इस मौके पर भारतीय सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि कई दशकों से अनंत नाग के सहज अभिनय, विविध भूमिकाओं और शानदार प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ फिल्म जगत पर अपनी खास छाप छोड़ी है. प्रधानमंत्री ने उनके अभिनय में दिखाई देने वाली गहराई और स्वाभाविकता का भी उल्लेख किया।

