By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: CBFC : सेंसर बोर्ड में 18 दिग्गजों की एंट्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > CBFC : सेंसर बोर्ड में 18 दिग्गजों की एंट्री
मुंबई

CBFC : सेंसर बोर्ड में 18 दिग्गजों की एंट्री

नए बोर्ड में अभिनेता मनोज जोशी, प्रोसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी.

admin
Last updated: 2026/09/17 at 11:01 AM
admin
Share
3 Min Read
CBFC
CBFC : सेंसर बोर्ड में 18 दिग्गजों की एंट्री
SHARE
Highlights
  • रूपाली गांगुली और निशिगंधा वाड भी शामिल हैं.
  • इनके अलावा फिल्म निर्माता अभिषेक जैन और नीला माधब पांडा को भी बोर्ड का सदस्य बनाया गया है.
  • निर्माता सुप्रिया यारलागड्डा भी नई सूची का हिस्सा हैं.

CBFC : सेंसर बोर्ड में 18 दिग्गजों की एंट्री :-  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन कर दिया गया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 सदस्यों की नई सूची जारी की है. CBFC यानी सेंसर बोर्ड की नई सूची में बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकारों के साथ फिल्म निर्माता, संगीतकार, लेखक और रंगमंच से जुड़े नाम भी शामिल हैं. अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सुनील शेट्टी के अलावा मशहूर फिल्मकार प्रियदर्शन और संगीतकार रिकी केज को भी नए बोर्ड में जगह दी गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार 16 सितंबर को इन नियुक्तियों की घोषणा की. मंत्रालय के मुताबिक, नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और तीन साल तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी. इनमें से जो भी पहले होगा, उसके आधार पर नियुक्तियों की अवधि तय होगी।

नए बोर्ड में अभिनेता मनोज जोशी, प्रोसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, रूपाली गांगुली और निशिगंधा वाड भी शामिल हैं. इनके अलावा फिल्म निर्माता अभिषेक जैन और नीला माधब पांडा को भी बोर्ड का सदस्य बनाया गया है. निर्माता सुप्रिया यारलागड्डा भी नई सूची का हिस्सा हैं. गायक विनोद अनुपम, लेखक एवं कवि यतींद्र मिश्र, रंगमंच से जुड़े वामन केंद्रे और रमेश पतांगे को भी 18 सदस्यीय बोर्ड में शामिल किया गया है. नई सूची में कुल पांच महिला सदस्य हैं. बोर्ड में फिल्म और टेलीविजन के साथ-साथ संगीत, साहित्य और रंगमंच से जुड़े लोगों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है. इस तरह नई टीम में मनोरंजन और कला के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है।

मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, CBFC बोर्ड का पुनर्गठन सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 3(1) और सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) नियम, 2024 के नियम 3 के तहत किया गया है. CBFC भारत में सार्वजनिक प्रदर्शन से पहले फिल्मों की जांच और प्रमाणन की प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार संस्था है. हालांकि, मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी में नए बोर्ड के सदस्यों के नाम तो बताए गए हैं, लेकिन अध्यक्ष के पद पर किसी नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है. साथ ही यह भी साफ नहीं किया गया है कि पिछली बोर्ड में शामिल किन सदस्यों को नए बोर्ड में बरकरार रखा गया है।

You Might Also Like

DhamiGovernmentReportCard : धामी सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

ConstitutionDay2026 : संविधान के आदर्शों को कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री

ManaVillage : संवर रही देश के प्रथम गांव माणा की तकदीर

BhimtalLake : भीमताल झील के रहस्य जल्द खुलेंगे

ManglaurPolitics : मंगलोर के मंच से धामी दिया सियासी इशारा

TAGGED: #EntertainmentNews, #IndianCinema, #khojinaradbreakingnews, #PankajTripathi, #PreityZinta, bollywoodnews, CBFC, CBFCCensorBoard, CensorBoard, FilmCertification, khojinarad, ManojJoshi, PallaviJoshi, Priyadarshan, RickyKej, RupaliGanguly, SunielShetty

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 17, 2026 September 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TheGreatIndianKapilShow TheGreatIndianKapilShow : 26 सितंबर से फिर हंसायेगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’
Next Article UttarakhandYouth UttarakhandYouth : मुख्यमंत्री ने युवाओं से मांगा “तीन संकल्पों का गुलदस्ता”

Advt.

Latest News

DhamiGovernmentReportCard
DhamiGovernmentReportCard : धामी सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड आया सामने
देहरादून November 26, 2026
ConstitutionDay2026
ConstitutionDay2026 : संविधान के आदर्शों को कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री
देहरादून November 26, 2026
ManaVillage
ManaVillage : संवर रही देश के प्रथम गांव माणा की तकदीर
उत्तराखण्ड November 26, 2026
BhimtalLake
BhimtalLake : भीमताल झील के रहस्य जल्द खुलेंगे
उत्तराखण्ड November 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?