By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: RamMandirNews : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में कैद सबूत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > RamMandirNews : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में कैद सबूत
अयोध्या

RamMandirNews : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में कैद सबूत

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट भी देखी.

admin
Last updated: 2026/10/12 at 1:15 PM
admin
Share
4 Min Read
RamMandirNews
RamMandirNews : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में कैद सबूत
SHARE
Highlights
  • रिपोर्ट में अब तक हुई गिरफ्तारियों, जुटाए गए साक्ष्यों और जांच की प्रक्रिया का विवरण दिया गया है.
  • सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से SIT की रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया.
  • दान चोरी के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था.

RamMandirNews : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में कैद सबूत :-  राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार (सितंबर, 21, 2026) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान कई अहम जानकारी सामने आई. SIT ने अदालत को बताया कि मंदिर परिसर में चोरी के 105 मामले CCTV में कैद हुए हैं.  SIT ने जांच से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट भी शीर्ष अदालत के सामने रखी. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SIT रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि जांच अब अंतिम चरण में है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाए।

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट भी देखी. रिपोर्ट में अब तक हुई गिरफ्तारियों, जुटाए गए साक्ष्यों और जांच की प्रक्रिया का विवरण दिया गया है. अदालत को बताया गया कि CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण कर कथित तौर पर चोरी की घटनाओं और उनमें शामिल लोगों की पहचान की गई. SIT रिपोर्ट के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में दान चोरी की 105 घटनाएं दर्ज हुई हैं. रिपोर्ट में मंदिर में मूल्यवान वस्तुओं से जुड़े रिकॉर्ड और उनके रखरखाव की प्रक्रिया का भी उल्लेख किया गया है. बताया गया है कि मूल्यवान वस्तुओं की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार की जाती हैं और इन वस्तुओं को SBI के लॉकर में रखा जाता है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से SIT की रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग स्वीकार नहीं की. मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि वह मामले को सेशन जज के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं करना चाहती. पीठ ने यह भी कहा कि अगर उसे आगे की जांच की जरूरत लगी तो वह इस संबंध में उचित आदेश पारित करेगी. फिलहाल अदालत ने जांच की प्रगति और SIT की रिपोर्ट में सामने आई जानकारियों को रिकॉर्ड पर लिया है।

इस मामले में दर्ज FIR में आठ लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं. इनके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दान चोरी के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था. यह SIT लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बनाई गई थी. इसका गठन राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर किया गया था. SIT ने 23 जून को अपनी शुरुआती रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी, जिसमें कई कड़े सुझाव दिए गए थे. मामला सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा को उनके पदों से हटाया गया. इसके बाद ट्रस्ट में CEO के नेतृत्व वाली प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई. पूर्व सैन्य अधिकारी जितेंद्र मिश्रा को CEO नियुक्त किया गया है. उन्होंने व्यवस्था में बदलाव और भविष्य में संचालन को अधिक बेहतर बनाने की बात कही है।

 

नोट : यह ख़बर मीडिया रेपोर्ट्स पर आधारित हैं खोजी नारद इनके तथ्यों की पुष्टि नहीं करता हैं!

You Might Also Like

MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण

DhamiCabinetMeeting : आज हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट बैठक

ContentCreators : सीएम धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से की खास अपील

Trichotillomania : क्या आप भी बाल खींचते हैं? जानिए इसकी वजह

UttarakhandNews : सरकार ने दिया 149 होनहार बालिकाओं को स्मार्टफोन का तोहफा

TAGGED: #ayodhya, #AyodhyaNews, #CCTVFootage, #rammandir, #SITInvestigation, #SupremeCourt, breakingnews, khojinarad, RamMandirNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 12, 2026 October 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RechargePlan RechargePlan : 28 दिन नहीं अब 30 दिन की होगी वैलिडिटी – TRAI
Next Article ConsumerRights ConsumerRights : आपका साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट वेज है या नॉनवेज ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MountMukutEast
MountMukutEast : माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण
देहरादून October 12, 2026
DhamiCabinetMeeting
DhamiCabinetMeeting : आज हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट बैठक
उत्तराखण्ड October 12, 2026
ContentCreators
ContentCreators : सीएम धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से की खास अपील
देहरादून October 12, 2026
Trichotillomania
Trichotillomania : क्या आप भी बाल खींचते हैं? जानिए इसकी वजह
खोजी नारद कहिंन October 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?