उत्तराखण्डदेहरादून
Trending

'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी उत्तराखंड'

"President's presence on Uttarakhand State Foundation Day also"

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की।

बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी।

उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है।

नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान उनकी अध्यक्षता में स्थानीय विशेषज्ञों के साथ भी बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह चर्चाएं उत्तराखंड के विकास और उसके समृद्धि के संदर्भ में महत्वपूर्ण होंगी।

 

Related Articles

Back to top button