MeenaKumari : फिर पर्दे पर लौट रही मीना कुमारी की ये क्लासिक फिल्म :- मीना कुमारी की ‘पाकीजा’ हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म है. साल 1972 में रिलीज हुई इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और इसकी कहानी हर किसी के दिल में छप गई थी. अब एक बार फिर ये आइकॉनिक फिल्म बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है।
सेंट्रल लंदन के बीएफआई आईमैक्स में इस फिल्म की स्क्रीनिंग होने जा रही है. वहीं एक महीने पहले ही इस फिल्म के टिकट ‘सोल्ड आउट’ हो गए थे, जिससे पता चलता है कि आज भी इस फिल्म का जादू ऑडियंस के बीच बरकरार है. 54 साल बाद भी इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच कम नहीं हुआ है. चलिए आपको भी बताते हैं इस फिल्म की स्क्रीनिंग कब और कहां होने वाली है।
18 अक्टूबर 2026 को सेंट्रल लंदन में ‘बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल’ में इस फिल्म को दिखाया जाएगा. नए 4K रेस्टोरेशन के साथ इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी. मीना कुमारी के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं कि वो एक बार फिर इस आइकॉनिक फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे. कमाल अमरोही के डायरेक्शन में बनी इस क्लासिक फिल्म को 54 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन वक्त के साथ इस फिल्म की चमक अभी भी बरकरार है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनने में 15 साल लगे थे.
‘पाकीजा’ फिल्म को बनने में 15 साल लगे हैं. इस फिल्म की शूटिंग में हुई देरी के कई कारण रहे हैं. इस फिल्म की शुरुआत साल 1957 में हुई थी. ‘महल’ फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद कमल अमरोही बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर बन गए थे।
वहीं मीना कुमारी उस दौरान एक उभरता सितारा थीं और वो बचपन से ही फिल्मों में काम कर रही थीं. कमाल अमरोही और मीना कुमारी के बीच प्यार हुआ और दोनों ने साल 1952 में शादी कर ली थी. कमाल उम्र में मीना से बड़े थे और उनकी 2 शादियां भी हो चुकी थी. वहीं प्यार में कमाल अमरोही मीना कुमारी के लिए ‘पाकीजा’ मूवी बनाना चाहते थे।

