By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: AssemblyElection2027 : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > AssemblyElection2027 : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई
उत्तराखण्ड

AssemblyElection2027 : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई

वही अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी को और धार देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड आ रहे हैं.

admin
Last updated: 2026/07/15 at 11:29 AM
admin
Share
4 Min Read
AssemblyElection2027
AssemblyElection2027 : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई
SHARE
Highlights
  • माना जा रहा है कि उनका फोकस शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर रहेगा.
  • वहीं भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के दौरों पर तंज कसने से पीछे नही है.
  • प्रदेश मे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है.

AssemblyElection2027 : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई :-  उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा है. लेकिन इन दिनों कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा एक्टिव मोड में नजर आ रही है. जहाँ एक ओर भाजपा अपनी उपलब्धियों के जरिए जीत के दावे कर रही है, तो वहीं कांग्रेस सत्ताधारी सरकार की कमियों को जनता के बीच उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और कांग्रेस ने 2027 के लिए रोडमैप तैयार करना भी शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रदेश दौरे भी लगातार हो रहे हैं. अब तक कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के निर्देश व नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पूरे प्रदेश में जाकर सरकार की नाकामियों को गिनाने का काम कर रहे थे, वही बीते दिनों AICC के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे, और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर मिशन 2027 में फतेह का आह्वान किया।

वही अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी को और धार देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 17 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगे और दौरे के दौरान वह छात्रों की गूंज अभियान के तहत युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. माना जा रहा है कि उनका फोकस शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर रहेगा. जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस अपने युवराज के स्वागत की तैयारियों में जुट गई है।

वहीं भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के दौरों पर तंज कसने से पीछे नही है. भाजपा का मानना है कि देवभूमि में सभी का स्वागत है, और कांग्रेस कितनी भी जद्दोजहद करले लेकिन कांग्रेस की भ्रम फैलाने वाली राजनीति को उत्तराखंड की जनता स्वीकार नहीं करने वाली है. कुल मिलाकर कांग्रेस जहां सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है, वहीं भाजपा उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में लगी है. जिसके चलते आपसी बयानबाज़िया भी चरम पर देखने को मिल रही है।

प्रदेश मे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है. अब तक जहाँ भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश दौरा कर उपलब्धियों को गिनाने का काम किया तो वही कांग्रेस सरकार की कमियों को उजागर करने में जुटी है जिसके चलते प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से लेकर AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तक प्रदेश दौरे कर मिशन 2027 का रोडमैप बना रहे हैं. वही अब कांग्रेस को धार देने 17 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं. जिसके लिए कांग्रेस तैयारियों मे जुट गई है।

कांग्रेस के अनुसार देश व प्रदेश में पेपर लीक से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है और कई छात्रों ने आत्महत्या तक की. उत्तराखंड छात्रों का हब है, लेकिन यहां बेरोजगारी और पलायन चरम पर है. छोटी नौकरी के लिए युवा बाहर जाते हैं और शोषण झेलते हैं. कांग्रेस के समय लगी इंडस्ट्रीज बंद हो रही हैं और राज्य में कोई नीति नहीं।

इसलिए राहुल गांधी छात्रों की गूंज के जरिए उनकी आवाज उठाने के लिए देवभूमि पधार रहे है. वही राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा की भी प्रतिक्रिया सामने आती हुई नजर आ रही है. भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के कितने भी नेता प्रदेश दौरे पर आ जाये परन्तु प्रदेश की जनता भ्रम की राजनीति मे कभी नही फसेंगी और 2027 के चुनावों मे एक बार फिर कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।

You Might Also Like

 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद

छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!

HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा

BengalPolitics : कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को न्योता

TAGGED: #BJPUTTARAKHAND, #khojinaradbreakingnews, #PaperLeakIssue, AssemblyElection2027, CongressMission2027, DehradunPoliticalRally, ElectionRoadmap2027, KCVenugopalUttarakhand, khojinarad, KumariSeljaCongress, RahulGandhiDehradun, StudentProtestIndia, StudentVoiceCampaign, UnemploymentUttarakhand, UttarakhandMigration, UttarakhandPolitics, YouthDialogue

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 15, 2026 July 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GreenUttarakhand GreenUttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया संदेश
Next Article JagannathRathYatra2026 JagannathRathYatra2026 : जगन्नाथ रथ यात्रा में क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DooonPoliceAction
 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!
देहरादून July 16, 2026
HarelaFestival2026
HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा
उत्तराखण्ड July 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?