By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश
Uncategorized

FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला ?

admin
Last updated: 2026/08/01 at 11:31 AM
admin
Share
4 Min Read
FSSAINews
FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश
SHARE
Highlights
  • किन कंपनियों पर पड़ेगा असर?
  • क्या होगा आगे?
  • इस फैसले का असर दुनिया और भारत की कई बड़ी कंपनियों पर पड़ेगा.

FSSAINews : एनर्जी ड्रिंक शब्दों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश :- भारत में बिकने वाले हाई-कैफीन बेवरेज पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने PepsiCo के Sting, Red Bull, Monster, Reliance के Campa Energy और अन्य कंपनियों से कहा है कि वे अपने प्रोडक्ट्स पर एनर्जी ड्रिंक या इससे मिलते-जुलते शब्दों का इस्तेमाल बंद करें।

Contents
सरकार ने क्यों लिया यह फैसला ?किन कंपनियों पर पड़ेगा असर?क्या होगा आगे?

सरकार का कहना है कि भारत में एनर्जी ड्रिंक के लिए कोई अलग फूड स्टैंडर्ड तय नहीं है और ऐसे दावे कंज्यूमर्स को भ्रमित कर सकते हैं. इस फैसले का कई बड़ी कंपनियों ने विरोध किया, लेकिन सरकार अपने रुख पर कायम है. कंपनियों को नए नियम लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुई बैठक में कंपनियों ने इस फैसले से होने वाले कारोबारी नुकसान की बात उठाई. उनका कहना था कि सालों से उनकी ब्रांड आइडेंटिटी एनर्जी ड्रिंक के रूप में बनी हुई है और अचानक लेबल बदलने से कंज्यूमर्स में भ्रम पैदा होगा।

हालांकि, FSSAI के सीईओ ने साफ कर दिया कि अगर कंपनियां इस फैसले से असहमत हैं तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं, लेकिन नियमों का पालन करना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री ने फिलहाल 90 दिनों के भीतर नए लेबल के साथ प्रोडक्ट्स बेचने पर सहमति जताई है।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला ?

FSSAI का कहना है कि भारत में एनर्जी ड्रिंक नाम की कोई आधिकारिक फूड कैटेगरी या स्टैंडर्ड मौजूद नहीं है. ऐसे में किसी बेवरेज को शरीर और दिमाग को ऊर्जा देने वाला या कमजोरी दूर करने वाला बताना मिसलीडिंग क्लेम माना जा सकता है. इसी वजह से कंपनियों को ऐसे दावे और लेबल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

किन कंपनियों पर पड़ेगा असर?

इस फैसले का असर दुनिया और भारत की कई बड़ी कंपनियों पर पड़ेगा. इनमें PepsiCo (Sting), Red Bull, Monster Beverage, Reliance (Campa Energy) और Hell Energy जैसे ब्रांड्स शामिल हैं. इन सभी ने अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग एनर्जी ड्रिंक के रूप में की है.भारत का एनर्जी ड्रिंक मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2028 तक यह 1.6 बिलियन डॉलर का हो सकता है और इसमें हर साल करीब 12.6% ग्रोथ का अनुमान है।

खासकर युवाओं और छोटे शहरों में इन ड्रिंक्स की मांग लगातार बढ़ रही है.रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान एडमिनिस्ट्रेशन पहले ही Sting, Campa Energy और Red Bull जैसे प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है. साथ ही Amazon, Flipkart, Blinkit और Instamart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी कहा गया है कि वे इन प्रोडक्ट्स को एनर्जी ड्रिंक के नाम से प्रमोट न करें।

क्या होगा आगे?

सरकार का कहना है कि उसका मकसद कंज्यूमर्स को सही जानकारी देना और मिसलीडिंग क्लेम्स पर रोक लगाना है. दूसरी ओर, कंपनियों का मानना है कि इस फैसले से उनकी ब्रांड आइडेंटिटी और बिजनेस प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला कोर्ट तक भी पहुंच सकता है. फिलहाल कंपनियों के पास नए नियमों के मुताबिक लेबल बदलने के लिए 90 दिन का समय है।

You Might Also Like

BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल

KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

UttarakhandTourism : बुग्यालों में गुजारिये रातें – कुदरत से कीजिये बातें

TAGGED: #BusinessNewsIndia, #CampaEnergy, #ConsumerAwareness, #ECommerceRules, #EnergyDrinkBan, #HighCaffeineBeverage, #IndianMarketNews, #khojinaradbreakingnews, #MisleadingAds, #MonsterEnergy, #PepsiCoIndia, #RedBullIndia, #StingEnergy, FoodSafetyIndia, FSSAINews, FSSAIRules, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KanwarYatra2026 KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला
Next Article BhojpuriBawaal BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BhojpuriBawaal
BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल
महाराष्ट्र August 1, 2026
KanwarYatra2026
KanwarYatra2026 : रोजाना ‘कांवड़ मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला
उत्तराखण्ड August 1, 2026
UttarakhandElection2027
UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज
देहरादून August 1, 2026
RedAlertUttarakhand
RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा
देहरादून August 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?