BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट :- मौसम विभाग ने गोपालगंज और शिवहर के कुछ हिस्सों में भी मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा मुधबनी, सीतामढ़ी में भी बारिश का अनुमान है।
बिहार से मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के आसार बने हुए हैं। राज्य के कई जिलों में दोपहर के वक्त तीखी धूप निकल रही है औऱ लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी चंपारण, और पश्चिम चंपारण जिले के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।
इसके अलावा मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने गोपालगंज और शिवहर के कुछ हिस्सों में भी मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा मुधबनी, सीतामढ़ी में भी बारिश का अनुमान है।
आज पूर्वी बिहार के कई जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जताया गया है कि 7 अक्टूबर यानी बुधवार को उत्तर बिहार के साथ राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में दिखाई देगा। चंपारण के अलावा इस दिन सीवान, सारण, सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज में बारिश हो सकती है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत कुछ अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
8 अक्टूबर को कैसा रह सकता है मौसम
इसी तरह 8 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में गरज-चमक के साथ तेज हवा की संभावना है।
इसके अलावा पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई में भी बारिश का अनुमान है।
तेज धूप में उमस से लोग रहे परेशान
भागलपुर जिले में सोमवार का मौसम शुष्क व गर्म रहा। आसमान अधिकांश समय साफ रहा। कुछ समय के लिए आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में धूप की चमक से उमस बढ़ रही है। वहीं, तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई।
अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छह अक्टूबर के दौरान आसमान में हल्के बादल रहेंगे। मौसम प्रायः शुष्क रहने की संभावना है। इस समय मानसून के वापस लौटने की प्रक्रिया तेज हो गई है। भागलपुर समेत पूर्व बिहार, कोसी, सीमांचल व संथाल परगना से 10 अक्टूबर तक मानसून लौटने की संभावना जताई गई है।

