BhojpuriBawaal : नया रिएलिटी शो शुरू हो रहा है. नाम है ‘भोजपुरी बवाल :- ओटीटी की दुनिया में इस समय ‘लॉकअप 2’, ‘अलायंस’ जैसे रिएलिटी शोज पहले से धमाल मचा रहे हैं. जल्द ही करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ भी शुरू होने जा रहा है. इन सबके बीच एक और अपकमिंग शो की हर तरफ काफी चर्चा है. और चर्चा जरूरी भी, क्योंकि एक शो में भोजपुरी के कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे।
शो का नाम है ‘भोजपुरी बवाल’. नाम से ही जाहिर है कि ये शो भोजपुरी सितारों का है और इसमें जबरदस्त बवाल देखने को मिलेगा.जब से इस शो का ऐलान हुआ, उसके बाद से लगातार ये सुर्खियों में बना हुआ है. मेकर्स एक के बाद एक नए-नए प्रोमो जारी करके फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं. हालांकि, अब जल्द ही इस शो का इंतजार खत्म होने वाला है. अगर आप भी ‘भोजपुरी बवाल’ देखने का मन बना रहे है, तो जान लीजिए कि ये शो कब से और कहां देख पाएंगे।
‘भोजपुरी बवाल‘ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और टीवी चैनल कलर्स पर शुरू होने जा रहा है. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म और चैनल ने कई बड़े भोजपुरी स्टार्स को एक शो में लाकर रिएलिटी शो की दुनिया में धमाका करने की पूरी तैयारी कर ली है. ‘बिग बॉस’ की तरह ये शो टीवी और ओटीटी, दोनों जगह अलग-अलग समय पर आएगा।
‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर देख पाएंगे. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ भी इसी तरह, इसी समय पर टेलीकास्ट हुआ था।
इस शो में भोजपुरी सिनेमा से पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी नजर आने वाले हैं. इन सब सितारों के अलावा एक नाम बिहार की राजनीति से भी है. वो नाम है दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का. जब शो का प्रोमो आया था, तो इन फिल्मी स्टार्स के साथ तेज प्रदाप यादव भी नजर आए थे।
जब भी कोई नया शो आता है, तो उसकी तुलना ‘बिग बॉस’ से जरूर होती है. हालांकि, ‘भोजपुरी बवाल’ का थीम ‘बिग बॉस’ से काफी अलग है. इसमें शामिल होने जा रहे सितारे एक साथ किसी घर में कैद नहीं होंगे, बल्कि इसका फोकस सितारों की पर्सनल लाइफ पर होगा. वो कहां जाते हैं, उनके काम करने का तरीका क्या है, वो किस तरह जिंदगी बिताते हैं, ये सब कुछ शो में होगा. साथ ही इन सितारों की वो अनसुनी कहानियां भी सामने आएंगी, जो फैंस नहीं जानते हैं।

