By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: राष्ट्रीय राजनीति नहीं, अब प्रदेश की है चाहत: हरीश रावत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > राष्ट्रीय राजनीति नहीं, अब प्रदेश की है चाहत: हरीश रावत
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय राजनीति नहीं, अब प्रदेश की है चाहत: हरीश रावत

admin
Last updated: 2023/05/12 at 7:54 AM
admin
Share
5 Min Read
harish rawat
harish rawat
SHARE

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से उत्साहित रावत ने कांग्रेस नेतृत्व को बधाई के लिए शुक्रवार को दिल्ली जाने की बात कही, साथ में इसे राजनीतिक उद्देश्य से दिल्ली का लगभग अंतिम प्रवास घोषित कर दिया।

Contents
कुछ माह पहले की थी दिल्ली प्रवास की घोषणा:लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नई बिसात:

यही नहीं, जीवन का शेष समय उत्तराखंड कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने में लगाने की इच्छा भी उन्होंने जता दी।

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हरीश रावत की इस रुख से प्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में हलचल तेज होना तय है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने कांग्रेस के भीतर नया जोश फूंका है।

विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे प्रदेशों में जहां कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी है, वहां सत्ता में वापसी को लेकर मनोबल बढ़ता दिखाई दे रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में कर्नाटक के बहाने कांग्रेस की बढ़ती उम्मीदों के साथ अपनी इच्छा की अभिव्यक्ति भी कर दी।

वह शुक्रवार को कांग्रेस नेतृत्व को कर्नाटक की निश्चित जीत के लिए बधाई देने दिल्ली जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य से दिल्ली का यह लगभग अंतिम प्रवास होगा।

वह अपने जीवन की शेष शक्ति प्रदेश कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने में लगाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में जिस समय कांग्रेस की हार हुई, लगभग संपूर्ण नेतृत्व उनके हाथ में था।

यदि कांग्रेस का नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई का प्रयास भी उन्हें ही करना चाहिए। प्रदेश में सक्रिय होने की उनकी चाहत से वर्तमान नेतृत्व में खलबली न मचे, इसे लेकर भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने में देर नहीं लगाई।

उन्होंने कहा कि वह भरपाई का काम करेंगे, लेकिन यह सामान्य कांग्रेसजन की भांति होगा।

उन्हें किसी पद की आकांक्षा नहीं है और वह चतुर्भुज नेतृत्व को निरंतर शक्ति देते रहेंगे।राष्ट्रीय स्तर पर बदली परिस्थिति भी कारण, हरीश रावत की इस पोस्ट को कांग्रेस के भीतर राष्ट्रीय राजनीति की बदलती परिस्थितियों के तौर पर भी देखा जा रहा है।

बीते वर्ष 2022 के मार्च माह में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार दूसरी बार पराजय मिलने और इसके कुछ महीने बाद ही हरिद्वार में पंचायत चुनाव में पार्टी को झटका लगने के बाद हरीश रावत पार्टी के भीतर ही निशाने पर आ गए थे।

यह अलग बात है कि उन्होंने इस हार की जिम्मेदारी पूरी तरह कभी नहीं ली, बल्कि चुनाव संयुक्त नेतृत्व में लड़ने की पैरवी करने वालों पर ठीकरा फोड़ा।

बढ़ती उम्र के बावजूद राजनीतिक सक्रियता में प्रदेश संगठन से लेकर पार्टी के क्षत्रपों को कहीं पीछे छोडऩे वाले राजनीति के इस धुरंधर ने बढ़ते आक्रमण के जवाब में दिल्ली का रुख करने की घोषणा की थी।

रावत के इस कदम को तब पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में वर्चस्व की उनकी इच्छा से जोड़ा गया था।

कुछ माह पहले की थी दिल्ली प्रवास की घोषणा:

कुछ महीनों बाद अब प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने और दिल्ली प्रवास को राजनीतिक रूप से लगभग अंतिम बताकर हरीश रावत एक तीर से कई निशाने साधते दिखते रहे हैं।

कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य रहते हुए उन्हें पहले असम और फिर पंजाब का प्रभारी बनाया जा चुका है।

बीते वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में पार्टी के लिए काम करने की उनकी इच्छा को देखते हुए ही कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पंजाब कांग्रेस प्रभारी के पदभार से मुक्त किया था।

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नई बिसात:

माना जा रहा है कि रावत अब राष्ट्रीय राजनीति में ऐसी किसी जिम्मेदारी नहीं चाहते।

यद्यपि, घोषणा के माध्यम से उन्होंने जिस प्रकार संदेश दिया है, पार्टी के भीतर एक धड़ा उसे पार्टी नेतृत्व को उनकी ओर से दिए जा रहे संकेत के रूप में देख रहा है।

अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं।

हरिद्वार संसदीय सीट से खम ठोकने की चाहत रख रहे हरीश रावत को पार्टी के भीतर से ही मजबूत चुनौती मिल रही है।

इस चुनौती से निपटने के लिए रावत अपने तरीके से प्रदेश में राजनीतिक बिसात बिछाने के मूड में हैं।

You Might Also Like

MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

CharDhamYatra2026 : देवभूमि में आस्था और स्वच्छता का संगम: 1 महीने में पहुंचे 22 लाख श्रद्धालु

DehradunDM : कौन हैं देहरादून के नए डीएम  डॉ. आशीष चौहान ?

BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 12, 2023 May 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article another fake doctor उत्तराखंड में एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू से मिली थी डिग्री:
Next Article mahabharata epic was written इस जगह पर लिखी गई थी महाभारत की महागाथा, गणेश हुए थे एकदंत: उत्तराखंड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?