मैदान के बाहर कुलदीप का रोमांटिक अंदाज़ :- भारतीय क्रिकेट टीम 9 सितंबर से एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने जा रही है, टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित हो चुका है और इसमें शामिल हैं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव, हालाकि इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज़ में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, इन दिनों कुलदीप अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन की कुछ झलकियां शेयर की हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- ट्रंप टैरिफ से बढ़ा संकट | भारत-चीन से रिश्ते बिगड़े
इन तस्वीरों में वो अपनी मंगेतर वंशिका के साथ नज़र आ रहे हैं, तस्वीरों में कुलदीप ब्लैक कोट और व्हाइट शर्ट में स्मार्ट दिख रहे हैं, तो वहीं वंशिका व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई।
किसी ने कहा, वाह, क्या कपल है, तो किसी ने लिखा, खूबसूरत तस्वीर, हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहो, फैंस कुलदीप और वंशिका को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं, आपको बता दें कि कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से इस साल जून में सगाई की थी, यह सगाई काफी प्राइवेट रखी गई थी, वंशिका लखनऊ की रहने वाली हैं और एलआईसी में कार्यरत हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Dream11 को बड़ा झटका | Online Gaming Bill पास
कुलदीप यादव के क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में छप्पन, वनडे में एक सौ इक्यासी और टी ट्वेंटी में उनहत्तर विकेट झटके हैं, आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने चौदह मैचों में 15 विकेट, 7.09 की शानदार इकॉनमी रेट और 24.07 की औसत से हासिल किए, अब देखना होगा कि एशिया कप 2025 में कुलदीप यादव को टीम इंडिया, प्लेइंग 11 में जगह देती है या नहीं, लेकिन फिलहाल, मैदान के बाहर भी कुलदीप अपने, रोमांटिक अंदाज़ और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।

