ट्रंप टैरिफ से बढ़ा संकट | भारत-चीन से रिश्ते बिगड़े :- नमस्कार दोस्तों, आप देख रहे हैं खोजी नारद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों ने दुनिया भर में खलबली मचा दी है, भारत और चीन जैसे देशों से रिश्ते बिगड रहे हैं, और विशेषज्ञ इसे वैश्विक संकट की शुरुआत मान रहे हैं, ट्रंप ने हाल ही में भारत पर पच्चीस फीसदी टैरिफ लगाया है, साथ ही सत्ताईस अगस्त से पच्चीस प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू करने की तैयारी है, इस कदम से भारतीय व्यापार पर गहरा असर पड सकता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :-Asia Cup 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान?
अमेरिका के जाने माने इकोनॉमिस्ट और पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के सलाहकार स्टीव हैंके ने इस फैसले की आलोचना की है, उनका कहना है कि अभी तो यह बस शुरुआत है, आगे इसके नतीजे और भी गंभीर होंगे, हैंके ने चेतावनी दी कि ट्रंप की नीतियां भारत अमेरिका रिश्तों में दूरियाँ पैदा कर सकती हैं, हैंके ने तीखा बयान देते हुए कहा, ट्रंप ऐसे नेता हैं, जो सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिला सकते हैं और रात में पीठ में छुरा घोंप सकते हैं।
उनका मानना है कि भारत को अमेरिका की गर्मजोशी पर लंबे समय तक निर्भर नहीं रहना चाहिए, हैंके ने यह भी दावा किया कि ट्रंप का झुकाव अब पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है, उनका कहना है कि यह बदलाव अर्थव्यवस्था के कारण नहीं, बल्कि भू राजनीति की वजह से है, उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी दो बार अमेरिका गए हैं, और यह ईरान के खिलाफ संभावित रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सीएम धामी ने रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट
हैंके ने कहा कि चीन आज भी खनन, धातु विज्ञान और भौतिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में दबदबा बनाए हुए है, यही वजह है कि अमेरिका को अपनी रणनीति बार बार बदलनी पड रही है, सबसे बडी चिंता की बात यह है कि टैरिफ का असर खुद अमेरिका पर भी पड रहा है, हैंके के मुताबिक, यह टैरिफ अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए एक छुपा हुआ टैक्स है, भारत से खरीदे जाने वाले प्रोडक्ट्स महंगे होंगे और बोझ सीधे अमेरिकी नागरिकों की जेब पर पडेगा, उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी मुद्रा पिछले ढाई सालों में काफी कमजोर हो चुकी है, और अब देश मंदी की कगार पर खडा है।
हैंके का कहना है कि ट्रंप की ये नीतियां अमेरिका को विनाश की तरफ ले जा सकती हैं, दोस्तों, ट्रंप के टैरिफ फैसले सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला सकते हैं, अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में हालात सुधरते हैं या और बिगडते हैं।

