By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: TehriLakeGlobalDestination ; ‘ग्लोबल टिहरी’ – ग्रीन टूरिज्म और हेरिटेज मॉडल पर होगा विकास
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > TehriLakeGlobalDestination ; ‘ग्लोबल टिहरी’ – ग्रीन टूरिज्म और हेरिटेज मॉडल पर होगा विकास
टिहरी गढ़वाल

TehriLakeGlobalDestination ; ‘ग्लोबल टिहरी’ – ग्रीन टूरिज्म और हेरिटेज मॉडल पर होगा विकास

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के साथ ही टिहरी लेक प्रोजेक्ट को अधिकतम.

admin
Last updated: 2026/07/11 at 10:46 AM
admin
Share
3 Min Read
TehriLakeGlobalDestination
TehriLakeGlobalDestination ; ‘ग्लोबल टिहरी’ - ग्रीन टूरिज्म और हेरिटेज मॉडल पर होगा विकास
SHARE
Highlights
  • मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी लेक के आसपास कुछ गांवों को उत्तराखण्ड के क्राफ्ट.
  • मुख्य सचिव ने योजना के तहत बनाई जाने वाली प्रत्येक सम्पत्ति के संचालन एवं रखरखाव की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित किए.
  • उन्होंने टिहरी झील में बोटिंग और जेटी के संचालन के लिए वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर झील की क्षमता का आंकलन करते हुए.

TehriLakeGlobalDestination : ‘ग्लोबल टिहरी’ – ग्रीन टूरिज्म और हेरिटेज मॉडल पर होगा विकास :-  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने को लेकर उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन से सम्बन्धित उच्च स्तरीय समिति की बैठकों में एमडी टीएचडीसी और डीएम को स्पेशल इनवाइटी के रूप में शामिल किया जाए. साथ ही, टिहरी लेक प्रोजेक्ट को एक ध्यान आकर्षित करने वाला नाम दिया जाए, जो लोगों की जुबान पर बस जाए और बोलना आसान हो।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के साथ ही टिहरी लेक प्रोजेक्ट को अधिकतम नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए तैयार की जाने वाली एसटीपी को भी सोलर पॉवर से संचालित किए जाने के लिए सोलर प्लांट लगाए जाने की संभावनाएं तलाशी जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी लेक के आसपास कुछ गांवों को उत्तराखण्ड के क्राफ्ट, कल्चर, हेरिटेज की थीम से जोड़ते हुए ट्रेडिशनल विलेज के रूप में विकसित किया जाए. उन्होंने इस प्रकार के मॉडल विलेज को आजीविका से जोड़ते हुए लोकल हितधारकों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ये कॉन्सेप्ट हमें सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के लिए लागू करना चाहिए ।

मुख्य सचिव ने योजना के तहत बनाई जाने वाली प्रत्येक सम्पत्ति के संचालन एवं रखरखाव की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए योजना में हितधारकों को जोड़ते हुए आय सृजन गतिविधियों को शामिल किया जाए।

उन्होंने टिहरी झील में बोटिंग और जेटी के संचालन के लिए वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर झील की क्षमता का आंकलन करते हुए सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि काम फेज वाईज किया जा सकता है, परन्तु सम्पूर्ण योजना एक बार में तैयार की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने म्यूजियम की थीम का निर्माण टिहरी क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए करने पर जोर दिया . उन्होंने कहा कि पुरानी टिहरी का राजशाही इतिहास, लोक कला एवं लोक संस्कृति सहित पुरानी टिहरी का 3डी मॉडल भी शामिल किया जा सकता है।

You Might Also Like

SINareshRathore : देहरादून में SI नरेश राठौर पर FIR के आदेश

LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण

TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान

UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !

SikhTradition : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा – धामी

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, EcoTourismUttarakhand, GlobalTehriProject, GreenTehriModel, khojinarad, OldTehriHistory, SolarPoweredTehri, Tehri3DModelMuseum, TehriDamLatestNews, TehriHeritageVillage, TehriHighLevelMeeting, TehriLakeBoating, TehriLakeGlobalDestination, TehriLakeTourism, TehriSmartCity, UttarakhandDevelopment, UttarakhandTourismNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 11, 2026 July 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article PetrolPumpNewRule PetrolPumpNewRule : अब पेट्रोल पंप पर चलेगी आपकी मर्जी !
Next Article ChardhamYatra2026 ChardhamYatra2026 : केदारनाथ जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह बड़ी खबर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SINareshRathore : देहरादून में SI नरेश राठौर पर FIR के आदेश
देहरादून September 11, 2026
LandEncroachment
LandEncroachment : नगर निगम की जमीन पर कब्जा, खोजी नारद की रिपोर्टिंग के बाद हुआ ध्वस्तीकरण
देहरादून September 11, 2026
TrafficRules
TrafficRules : ट्रैफिक नियम तोड़े तो पछताओगे , पढ़िए गडकरी प्लान
Uncategorized September 11, 2026
UKPSCRecruitment
UKPSCRecruitment : DSP और डिप्टी कलेक्टर बनना है तो खबर पढ़िए !
देहरादून September 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?