सुपरस्टार सलमान खान के गणपति पधारे :- भाई जान सलमान और उनकी बहन अर्पिता खान ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का अपने घर मे स्वागत किया. उनके घर पर भगवान गणेश की आरती करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान ने फैंस के साथ शेयर किया था।
वही सलमान और अर्पिता ने बप्पा का विसर्जन किया जिसमें पूरा खान परिवार शामिल हुआ दिखाई दिया. इस मौके पर खान परिवार का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सलमान खान ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं।
यह ख़बर भी पढ़ें :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
खान परिवार के साथ दिखे सोनाक्षी और जहीर
खान परिवार के इस जश्न के बीच सलमान के जीजा यानी अर्पिता के पति आयुष शर्मा अपने बेटे को गोद में लेकर नाचते हुए दिखाई दिए. वहीं अरबाज खान और सोहेल खान के बेटे अरहान और निर्वाण भी इस बीच बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए।
खान परिवार के अलावा इस जश्न में सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी दिखे. इस दौरान सोनाक्षी ने सफेद रंग का सूट पहना और बालों में गजरा लगाया हुआ थआ, इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. वहीं दूसरी तरफ जहीन भी हरे रंग की शेरवानी में काफी जचें।
यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
बप्पा की भक्ति में लीन खान फैमिली
बता दें कि गणेश चतुर्थी की शाम को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ बहन अर्पिता के घर विराजे गणपति बप्पा की आरती करते दिखाई दिए थे।
वहीं खान परिवार के अलावा गोविंदा-सुनिता अहूजा, अनन्या पांडे और मीका सिंह ने भी बप्पा को विदाई देते हुए उन्हे विसर्जित कर दिया है।

