LoveAndWar : Love & War की शूटिंग पूरी, जल्द रिलीज होगी फिल्म :- इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े और विजनरी फिल्ममेकर्स में से एक संजय लीला भंसाली अपनी मंच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर ( आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
बता दें कि यह फिल्म एक ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा है जिसमें इन तीनों को एक साथ देखना बेहद खास होने वाला है. ऐसे में, हमेशा शानदार कहानियों को अपने अनोखे ग्रैंड स्टाइल और लाजवाब विजुअल्स के साथ दिखाने के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली से इस बार भी देश से लेकर विदेश तक के दर्शकों की उम्मीदें बंधी हुई है कि इस बार भी वह कुछ जबरदस्त लेकर आ रहे हैं।
दर्शकों के बीच फिल्म को देखने को लेकर बढ़ रही बेसब्री के बीच एक नया अपडेट सामने आया है. अपडेट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. अब जैसे की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो संजय लीला भंसाली का पूरा ध्यान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर होने वाला है. फिल्म की रिलीज के समय थिएटर्स में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है, क्योंकि मार्क्स ने रिलीज के लिए रिपब्लिक डे के मौके को चुना गया है. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म ‘लव एंड वॉर’ से उम्मीदें बहुत ज़्यादा हैं. फिल्म को सबसे ज्यादा खास बनाती है इंडस्ट्री के तीन बेहद टैलेंटेड और वर्सटाइल एक्टर्स का भंसाली के बेहतरीन निर्देशन की क्षमता के साथ आना. 21 जनवरी, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

