By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा
मुंबई

BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा

लेटेस्ट प्रोमो में हुआ जोरदार हंगामा.

admin
Last updated: 2026/09/09 at 11:16 AM
admin
Share
4 Min Read
BiggBoss20
BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा
SHARE
Highlights
  • सामने आए नए प्रोमो में सभी घरवाले लिविंग एरिया में एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.
  • गुस्से में आपा खोते हुए अरिश्फा चिल्लाते हुए कहती हैं कि घर में सब ‘हिपोक्रेट’ हैं.
  • यह लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 23 साल की उम्र में अरिश्फा खान ने पहले ही दिन से शो में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है.

BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा :-  सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘BIGG BOSS 20’ इन दिनों अपने धमाकेदार ड्रामे की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. शो शुरू हुए अभी लगभग दो ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के तेवर देखकर साफ है कि इस सीजन में जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है. इस वीडियो में शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट अरिश्फा खान भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज से अकेले ही भिड़ती नजर आ रही हैं.

लेटेस्ट प्रोमो में हुआ जोरदार हंगामा

सामने आए नए प्रोमो में सभी घरवाले लिविंग एरिया में एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान बातचीत के बीच अरिश्फा खान सीधे आम्रपाली दुबे की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं. इसके बाद बात तब और बिगड़ जाती है जब अरिश्फा कहती हैं, ‘आप मुझे बच्ची समझती हैं, लेकिन आपसे ज्यादा मेरा दिमाग शार्प होगा.’ इस पर आम्रपाली तंज कसते हुए कहती हैं, ‘हां कट रही है रील कट रही है.’ बात यहीं खत्म नहीं होती, अरिश्फा गुस्से में कहती हैं कि उन्हें रील कटवाने की कोई जरूरत नहीं है, उनकी रील यूं ही कट जाती हैं. देखते ही देखते यह बहस एक तीखी झड़प में बदल जाती है।

गुस्से में आपा खोते हुए अरिश्फा चिल्लाते हुए कहती हैं कि घर में सब ‘हिपोक्रेट’ हैं. अरिश्फा का यह तेवर देख माही विज भी बीच-बचाव करने उतर आती हैं और टोकते हुए कहती हैं कि कोई हिपोक्रेट नहीं है. इस पर अरिश्फा कहती हैं कि उन्होंने माही का नाम नहीं लिया, जिस पर माही जवाब देती हैं कि ‘तुम लोग क्या होता है.’मामला तब और गर्मा जाता है जब आम्रपाली दुबे भी बीच में कूद पड़ती हैं और अरिश्फा को घर के संस्कारों पर बात न करने की हिदायत देती हैं. इसके जवाब में अरिश्फा उन पर पहले गालियां देने का गंभीर आरोप लगा देती हैं. दोनों सीनियर एक्ट्रेसेस के साथ अरिश्फा की इस तीखी बहस को देखकर बाकी घरवाले भी हैरान रह जाते हैं।

यह लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 23 साल की उम्र में अरिश्फा खान ने पहले ही दिन से शो में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है. सोशल मीडिया पर उनके इसी बेबाक अंदाज के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, टीवी एक्ट्रेस माही विज के गेम प्लान को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.बता दें कि इस सीजन में मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, तन्मय सिंह, ऋति तिवारी, ईशा रिखी, काजी तौकीर और रोहेद खान जैसे कुल 16 दमदार सितारे अपनी किस्मत आजमाने आए हैं।

You Might Also Like

AshutoshDixit : कौन हैं आशुतोष दीक्षित जो बने IAF के नए चीफ

CharDham2026 : चारधाम यात्रा ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया

UttarakhandNews : समाज के सभी वर्गों को मिले समान अवसर – धामी

DehradunMurderCase : देहरादून में इंसानियत का कत्ल – वजह 600 रूपये

BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट

TAGGED: #AmrapaliDubey, #BiggBossHouse, #EntertainmentNews, #khojinaradbreakingnews, #SalmanKhan, ArishfaKhan, BB20, BiggBoss20, BiggBoss20Contestants, BiggBoss20Drama, BiggBoss20Fight, BiggBoss20Promo, BiggBossSeason20, khojinarad, MahiVij, RealityShow, trendingnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 9, 2026 September 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RajasthanNews RajasthanNews : न देवी, न देवता ! मंदिर में हो रही है कुत्ते की पूजा
Next Article UttarkashiTilwaraRoad UttarkashiTilwaraRoad : नेशनल हाइवे बनेगी उत्तरकाशी-तिलवाड़ा रोड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AshutoshDixit
AshutoshDixit : कौन हैं आशुतोष दीक्षित जो बने IAF के नए चीफ
तत्काल प्रभाव October 7, 2026
CharDham2026
CharDham2026 : चारधाम यात्रा ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया
उत्तराखण्ड October 7, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : समाज के सभी वर्गों को मिले समान अवसर – धामी
उत्तराखण्ड October 7, 2026
DehradunMurderCase
DehradunMurderCase : देहरादून में इंसानियत का कत्ल – वजह 600 रूपये
उत्तराखण्ड October 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?