By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading:  कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > मुंबई >  कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला
Uncategorized

 कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला

 फिल्म अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री पत्रलेखा, एकता कपूर, पंकज त्रिपाठी योगाचार्य इरा त्रिवेदी ने की परमार्थ गंगा आरती.

admin
Last updated: 2025/02/11 at 11:09 AM
admin
Share
3 Min Read
 कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला
 कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला
SHARE
Highlights
  • परमार्थ निकेतन शिविर प्रयागराज, परमार्थ त्रिवेणी पुष्प का किया दर्शन व भ्रमण.
  • फिल्मी सितारों ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी का लिया आशीष.
  • रील से रियल की यात्रा.

 कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला : महाकुम्भ के दिव्य और पवित्र धरती पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री पत्रलेखा और योगाचार्य इरा त्रिवेदी ने सनातन संस्कृति का अनुभव किया। इन सितारों ने परमार्थ निकेतन, शिविर में पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों में सहभाग किया। अरैल घाट पर आयोजित परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर सनातन संस्कृति से जुड़ी दिव्यता का प्रत्यक्ष दर्शन किया।
परमार्थ निकेतन शिविर में फिल्मी सितारों को परमार्थ त्रिवेणी पुष्प का दर्शन और भ्रमण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान फिल्मी सितारों ने संतग तट पर स्थित परमार्थ निकेतन, शिविर के शांतिपूर्ण वातावरण में ध्यान और साधना की।

 कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला

फिल्मी सितारों ने परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में दर्शन, आशीर्वाद और प्रेरणादायक उद्बोधन का लाभ लिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी ने उन सभी को ध्यान, साधना और जीवन के उच्च आदर्शों से जुड़ी शिक्षाएं दी, जो जीवन को सार्थक और संतुलित बनाने में मदद करती हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इस अनुभव को अपने जीवन का एक अनमोल क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से उन्हें भारतीय संस्कृति, ध्यान और साधना के गहरे अर्थ समझने को मिले। इरा त्रिवेदी ने भी इस अवसर को अपनी योग यात्रा के रूप में देखा और इस अनुभव को सभी के साथ साझा किया।

 कुम्भ में फ़िल्मी सितारों का मेला

फिल्मी सितारों का यह अनुभव एक ’रील से रियल’ यात्रा के रूप में देखा जा सकता है, जिसमें उन्होंने वास्तविक जीवन में उन आत्मिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को आत्मसात किया, जिनका संदेश वे फिल्मों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाते हैं। इस यात्रा ने उन्हें अपनी कला और संस्कृति के बीच के अंतर को समझने और अनुभव करने का अवसर दिया।

इस दिव्य अवसर ने न केवल फिल्मी सितारों को अपितु सभी श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि कला और संस्कृति का अद्वितीय संगम ही जीवन को शांति और समृद्धि की दिशा में अग्रसर करता है।
पूज्य स्वामी जी व पूज्य साध्वी जी के पावन सान्निध्य में सगंम आरती कर गद्गद हुये फिल्मी सितारे।

You Might Also Like

JubinNautiyalWedding : जुबिन नौटियाल ने गांव में गुपचुप रचा ली शादी !

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा

500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

TAGGED: #BharatDarshan, #bollywood, #BollywoodInKumbh, #BollywoodStars, #CelebritySpotting, #DivineExperience, #FaithAndGlamour, #GangaSnan, #HinduFestival, #HolyFestival, #KumbhMagic, #KumbhMela, #KumbhUpdates, #KumbhVibes, #MahaKumbh2025, #mumbai, #Pilgrimage2025, #PrayagrajKumbh2025, #ReligiousTourism, #SpiritualJourney, #StarFest, bollywoodnews, IndianCulture, khoj narad, khoji narad breaking news, Kumbh2025, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 11, 2025 February 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वॉयलेंट फिल्में  गलत असर डालती हैं वॉयलेंट फिल्में 
Next Article टिहरी झील में दिखा उत्तराखंड का हुनर टिहरी झील में दिखा उत्तराखंड का हुनर – जीता गोल्ड

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?