CoffeeWithKaran9 : ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन में सलमान बनेंगे मेहमान :- मशहूर डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के साथ धमाका करने वाले हैं. अंक बार फिर करण के इस शो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले हैं. करण के शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें भाईजान नजर आ रहे है. इस प्रोमो में सलमान खान काफी कुल लुक में नजर आ रहे हैं, उन्होंने ब्लू रंग की शर्ट, ब्लैक पेंट पहन रखा है. प्रोमो जारी होती ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है. प्रोमो में सलमान की झलक दिखाई गई है, जिसमें हाथों में ब्रेसलेट, घड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं भाईजान के नए हेयरस्टाइल में नजर आए हैं. प्रोमो के शुरुआत में ही सलाम ना कहते हुए नजर आते है कि मैं आ रहा हुं करने के लिए कॉफी विद करण… इसके बाद करण जौहर बताते है कि यह शो आखिरी होने वाला है और इस शो में बातचीत कही भी जा सकती है. वहीं करण जौहर ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘‘एक आखिरी बार,एक कॉफी सिर्फ भाई के साथ’।
आपको बता दें कि सलमान खान साल 2016 में भी अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे. दरअसल, सलमान खान का यह एपिसोड कॉफी विद करण का 100 वां एपिसोड था. करण जौहर के इस एपिसोड में तीनों भाइयों ने अपने बच्चन की यादें शेयर की थी. यह एपिसोड दर्शकों को भी काफी पसंद आया था।
करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण 9’ 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. इस शो को आप हर बुधवार रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह चैट शो करण जौहर का आखिरी शो होने वाला है।

