By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश में समय पर ऑर्गन न मिलने से हर साल 5 लाख मौत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > देश में समय पर ऑर्गन न मिलने से हर साल 5 लाख मौत
राष्ट्रीय

देश में समय पर ऑर्गन न मिलने से हर साल 5 लाख मौत

विकसित देशों में कैडेवर ट्रांसप्लांट का नंबर ज्यादा है, जिससे वे डिमांड सप्लाई के नंबर को पूरा कर पाते हैं.

admin
Last updated: 2025/09/15 at 6:55 AM
admin
Share
5 Min Read
देश में समय पर ऑर्गन न मिलने से हर साल 5 लाख मौत
देश में समय पर ऑर्गन न मिलने से हर साल 5 लाख मौत
SHARE
Highlights
  • ऑर्गन की डिमांड और सप्लाई में इतना गैप क्यों.
  • लिविंग डोनर – परिवार का व्यक्ति या रिश्तेदार ऑर्गन डोनेट करे.
  • कैडेवर – जब किसी ब्रेन डेड मरीज के अंगों का ट्रांसप्लांट किया जाए.

देश में समय पर ऑर्गन न मिलने से हर साल 5 लाख मौत :- आपने महर्षि दधीचि का नाम सुना है? जी हां, वही  महर्षि दधीचि, जिन्होंने देवताओं की असुरों (राक्षसों) से रक्षा के लिए अपना शरीर खुशी-खुशी दान कर दिया था। आपको उनके बारे में इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि आज 13 अगस्त है और यह दिन पूरी दुनिया में विश्व अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों को दूसरों की जान बचाने के लिए जरूरी अंगदान के लिए जागरूक किया जाता है। विडंबना यह है कि दधीचि महर्षि के पौराणिक उदाहरण वाले हमारे देश भारत में हर साल करीब 5 लाख मरीज ऑर्गन फेलियर हो जाने के कारण असमय अपनी जान गंवा देते हैं।

Contents
ऑर्गन की डिमांड और सप्लाई में इतना गैप क्योंलिविंग डोनर – परिवार का व्यक्ति या रिश्तेदार ऑर्गन डोनेट करे। कैडेवर – जब किसी ब्रेन डेड मरीज के अंगों का ट्रांसप्लांट किया जाए।भ्रांतियां दूर करने की जरूरत

यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

उनकी जीवन रक्षा के लिए उन्हें समय पर दूसरी किडनी, लिवर, लंग्स या हार्ट नहीं मिल पाता क्योंकि भारत में अंगदान का प्रतिशत 1 फीसदी से भी कम है। पूरी दुनिया में सबसे कम, कारण यह कि हमारे देश में लोग अपने किसी परिजन को अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद भी उसके अंगदान नहीं करते। जागरूकता की कमी, सामाजिक-धार्मिक मान्यता और गलत धारणाओं के कारण।

ऑर्गन की डिमांड और सप्लाई में इतना गैप क्यों

देश में लगातार किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण डायबिटीज है। भारत डायबिटीज का कैपिटल माना जाता है। अनकंट्रोल डायबिटीज आपकी किडनी को खराब करता है। इसके साथ ही लाइफस्टाइल खराब होना।मोटापा बढ़ना, अपने मन से दवाइयां खाना, किडनी फेलियर की समस्या बढ़ा रही है। हम सभी जानते हैं कि किसी को एक बार क्रोनिक किडनी डिजीज हो जाए तो उसका कोई क्योर नहीं है, इलाज नहीं है। उसे आगे डायलिलिस पर जाना पड़ेगा। एक समय के बाद उसे ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ेगी।

भारत में 2 से 3 लाख लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है, लेकिन सिर्फ 13 हजार किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। इसमें 11 हजार लिविंग डोनर थे और 2 हजार कैडेवर थे।हमारे देश में कैडेवर ट्रांसप्लांट 1 प्रतिशत से भी कम हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

लिविंग डोनर – परिवार का व्यक्ति या रिश्तेदार ऑर्गन डोनेट करे।
कैडेवर – जब किसी ब्रेन डेड मरीज के अंगों का ट्रांसप्लांट किया जाए।

विकसित देशों में कैडेवर ट्रांसप्लांट का नंबर ज्यादा है, जिससे वे डिमांड सप्लाई के नंबर को पूरा कर पाते हैं। हमारे देश में कैडेवर ट्रांसप्लांट का नंबर 1 प्रतिशत से भी कम है। अधिकांश किडनी लिविंग डोनर से मिलती हैं। इसमें कई समस्या हैं। परिवार में दूसरे व्यक्ति को भी डायबिटीज है। परिवार के लोग तैयार नहीं हैं किडनी डोनेट करने के लिए। अधिकांश लोगों की ट्रांसप्लांट की वेटिंग लिस्ट में मृत्यु हो जाती है। कुछ डायलिसिस में बने रहते हैं जिसमें दिनचर्या सामान्य नहीं होती। इस चीज से निपटने के लिए ट्रांसप्लांट नंबर बढ़ाने की जरूरत है। डोनर्स बढ़ाने की जरूरत है। लोगों में भ्रांतियां हैं उनको दूर करने की जरूरत है जिससे लोग किडनी डोनेट करने के लिए तैयार हों।

भ्रांतियां दूर करने की जरूरत

डॉ. ने कहा कि एक व्यक्ति जो ब्रेन डेड है उसके ऑर्गन को वेस्ट होने से कैसे बचाया जाए। उससे कितने लोगों की जिंदगी बच सकती है। इस चीज को प्रमोट करना सबसे जरूरी है। दुनिया का कोई भी धर्म किसी की जान बचाने के लिए मना नहीं करता। हर धर्म में दूसरे की जान बचाने को सबसे बड़ा काम माना गया है।

सरकार धार्मिक गुरुओं को शामिल करें। लोगों को सलाह दें कि ऑर्गन डोनेट करने से आपकी आत्मा नहीं भटकेगी। आपकी आगे की जिंदगी खराब नहीं होगी। लोगों में डर है कि अस्पताल ऑर्गन के लिए डेड डिक्लेयर कर रहा है। उन्हें बताया जाए कि ये गर्वमेंट की प्रोसेस है जो पूरे तरीके से ईमानदारी से की जाती है। किसी भी जीवित व्यक्ति के ऑर्गन नहीं निकाले जाते हैं। सरकार कुछ ऐसा प्लान करे कि जिस परिवार ने किडनी डोनेट की है। उसे मेडिकल उपचार, मेडिकल इंश्योरेंस दे। नौकरी में आरक्षण दे।

You Might Also Like

CancerTreatment : सिर्फ 7 मिनट में कैंसर का इलाज! भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शन

NEETPaperLeak : NEET (UG) 2026 पेपर लीक में सबसे बड़ा खुलासा !

PetrolPriceHike : पेट्रोल-डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा

WeatherUpdate : मौसम अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल ?

PMModiGoldAppeal : दक्षिण के लोग क्यों होते हैं सोना के दीवाने ?

TAGGED: #DonateLife, #DonateOrgans, #DonateOrgansSaveLives, #HealthAlert, #HealthcareAwareness, #HealthcareIndia, #HealthcareReforms, #HealthcareSystem, #HealthCrisis, #HealthEmergency, #HealthForAll, #HealthMatters, #HealthPolicy, #LifeAfterTransplant, #LifeSaving, #LifeSavingTransplant, #MedicalAwareness, #MedicalAwarenessCampaign, #MedicalChallenges, #MedicalFacts, #MedicalNews, #MedicalNewsIndia, #MedicalStatistics, #MedicalUpdates, #narendra modi, #OrganDonation, #OrganDonationAct, #OrganDonationAwareness, #OrganDonationAwarenessIndia, #OrganDonationAwarenessWeek, #OrganDonationCampaign, #OrganDonationDrive, #OrganDonationFacts, #OrganDonationHelpline, #OrganDonationIndia, #OrganDonationMovement, #OrganDonationSavesLives, #OrganDonationSupport, #OrganDonorAwareness, #OrganRegistry, #OrganShortage, #OrganShortageCrisis, #OrganTransplant, #OrganTransplantSuccess, #SaveAHeart, #SaveALifeToday, #SaveHumanLives, #SaveLives, #TransplantAwareness, #TransplantIndia, #TransplantMatters, #TransplantNews, india news, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 15, 2025 September 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपके नाम कितने सिम कार्ड ऐसे चेक करें आपके नाम कितने सिम कार्ड ? ऐसे चेक करें
Next Article जापान कैसे बना दुनिया का दूसरा सबसे स्वस्थ देश जापान कैसे बना दुनिया का दूसरा सबसे स्वस्थ देश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CancerTreatment
CancerTreatment : सिर्फ 7 मिनट में कैंसर का इलाज! भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शन
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ May 16, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : भारत में ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आई सामने
महाराष्ट्र May 16, 2026
IMDWeatherUpdate
IMDWeatherUpdate : मिलेगी राहत ! समय से पहले आ रहा है मानसून
राष्ट्रीय May 16, 2026
BabyProofing
BabyProofing ; किलकारियों को सेफ बनाती है बेबी प्रूफिंग  
खोजी नारद कहिंन May 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?