By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बजट पर चर्चा करने जुटे उद्यमी, सुझावों की भरमार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > बजट पर चर्चा करने जुटे उद्यमी, सुझावों की भरमार
उत्तराखण्ड

बजट पर चर्चा करने जुटे उद्यमी, सुझावों की भरमार

उद्यमियों ने बजट पर चर्चा के लिए एकत्रित होकर कई सुझाव प्रस्तुत किए।

admin
Last updated: 2025/02/01 at 5:53 AM
admin
Share
4 Min Read
बजट पर चर्चा करने जुटे उद्यमी
बजट पर चर्चा करने जुटे उद्यमी
SHARE
Highlights
  • बजट 2025: उद्यमियों के विचार.
  • बजट 2025: उद्यमियों के सुझाव.
  • बजट 2025: उद्यमियों ने सरकार से की ये मांगें.

बजट पर चर्चा करने जुटे उद्यमी, सुझावों की भरमार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गनिर्देशन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश (गढ़वाल एवं कुमांऊ दोनों) से लगभग 200 से अधिक हितधारक सम्मिलित हुए। विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित हितधारकों, जिनमें शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूह एवं उद्योग एवं व्यापार के साथ ही सूक्ष्म-लघु व्यवसाय, होम स्टे संचालक से जुड़े लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

प्रदेश के कोने कोने से अपने सुझाव लेकर आए सभी हितधारकों का अभिवादन करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके द्वारा दिए गए महत्त्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के सपनों को साकार करने में बजट अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर, राज्य सरकार जनता को प्रदेश के विकास में सहभागी बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं, जिन्हें बड़ी गंभीरता से संकलित किया जा रहा है। सभी सुझावों को उनके सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। जनहित के लिए प्राप्त इन सुझावों बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गनिर्देशन में प्रदेश के बजट को आमजन के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है, आप कभी भी अपने सुझाव हम तक पहुंचा सकते हैं।सचिव दिलीप जावलकर ने प्रदेश के गढ़वाल एवं कुमाऊं दोनों क्षेत्रों से आए विभिन्न व्यवसायों, स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ का बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बजट में आमजन और उद्योग-व्यापार से जुड़े लोगों के महत्त्वपूर्ण सुझावों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा संकलित किया जाएगा। इसके उपरांत परीक्षण एवं विभागीय मंतव्य के साथ बजट में शामिल किया जाएगा।

इस संवाद कार्यक्रम में जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें नैनीताल से प्रवीण कुमार शर्मा (नैनीताल), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड से श्री पंकज गुप्ता एवं अनिल गोयल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से कैलाश केश्वानी, एफपीओ शक्तिफार्म उधमसिंह नगर से योगेन्द्र सिंह, जीबीपंत विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार अलका गोयल, साहसिक पर्यटन से नितिन राणा, प्रो. दुर्गेश पंत, अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन से अमन जोशी, होमस्टे संचालक जयपाल सिंह, सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन से हरेन्द्र गर्ग, पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स से विनीत गुप्ता, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन से अभिषेक अहलूवालिया, डॉ. सुजाता संजय, डॉ. जूही गर्ग, सुश्री कविता चतुर्वेदी, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ देहरादून से भूमि सिंह, अनिल मारवाह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी एवं कृषि एवं बागवानी से जुड़े किसानों ने अपने सुझाव दिए।इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता कपूर, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव अभिषेक रोहिला, अनुज गोयल भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

UttarakhandHeatwave : अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा

BadrinathDham : श्रद्धालुओं के लिए खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट 

PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम

BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी

DisasterManagement : उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे

TAGGED: #narendra modi, #PremchandAggarwal, #आर्थिकनीति, #उद्यमशीलता, #उद्यमी, #उद्योगजगत, #निवेश #वित्तीयवर्ष, #बजट2025, #बजटअपेक्षाएं, #बजटचर्चा, #बजटप्रतिक्रियाएं, #बजटप्राथमिकताएं, #बजटमांगें, #बजटविकास, #बजटविचार, #बजटसमाचार, #बजटसुझाव, #बिजनेस, #वित्तमंत्री, dehradun, Finance Minister Nirmala Sitharaman, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 1, 2025 February 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डीएम देंगे गाड़ी डीएम देंगे गाड़ी, मुस्कुरायेंगे फरियादी बुजुर्ग 
Next Article पहाड़ी स्वाद पहाड़ी स्वाद का मज़ा ले रहे नेशनल खिलाडी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandHeatwave
UttarakhandHeatwave : अप्रैल में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा पारा
उत्तराखण्ड April 23, 2026
BadrinathDham
BadrinathDham : श्रद्धालुओं के लिए खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट 
उत्तराखण्ड April 23, 2026
PahariSwad
PahariSwad : ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम
उत्तराखण्ड April 23, 2026
BagoriVillage
BagoriVillage : उत्तराखंड की गोद में बसा है खूबसूरत बगोरी
उत्तरकाशी April 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?