By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: IndependenceDaySpecial : आजादी के जश्न को दोगुना करेंगी ये फिल्में
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > IndependenceDaySpecial : आजादी के जश्न को दोगुना करेंगी ये फिल्में
मुंबई

IndependenceDaySpecial : आजादी के जश्न को दोगुना करेंगी ये फिल्में

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बटवारा 1947 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है.

admin
Last updated: 2026/08/12 at 11:19 AM
admin
Share
4 Min Read
IndependenceDaySpecial
IndependenceDaySpecial : आजादी के जश्न को दोगुना करेंगी ये फिल्में
SHARE
Highlights
  • जैसा कि नाम से पता चलता है कि 'बटवारा 1947' देश के बंटवारे की कहानी है और यह उसी दिन रिलीज हो रही है.
  • कहानी लाहौर में विस्थापित हुए एक मुस्लिम परिवार और दूसरी तरफ एक बुजुर्ग हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है.
  • आजादी के दिन वाले वीकेंड पर 'बंटवारा 1947' के साथ स्क्रीन स्पेस के लिए मुकाबला करने इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' आ रही है.

IndependenceDaySpecial : आजादी के जश्न को दोगुना करेंगी ये फिल्में :-  साल 2026 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो 13-15 अगस्त, 2026 के आस-पास सिनेमाघरों में आएंगी. इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, रीजनल की कई फिल्में शामिल हैं. इनमें सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की एक्शन-रोमांस सीक्वल ‘आवारापन 2’ मुख्य हैं, साथ ही ‘विश्वनाथ एंड संस’ जैसी रीजनल फिल्में भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Contents
‘बटवारा 1947’‘आवारापन 2’

‘बटवारा 1947’

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी बटवारा 1947 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है. यह स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सनी देओल इसमें मुख्य भूमिका में हैं. आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे है।

जैसा कि नाम से पता चलता है कि ‘बटवारा 1947’ देश के बंटवारे की कहानी है और यह उसी दिन रिलीज हो रही है जिस दिन 79 साल पहले भारत का बंटवारा हुआ था. इस फिल्म में सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर से साथ आ रही है. इन दोनों ने मिलकर 90 के दशक में ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं. यह फिल्म असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ से प्रेरित है।

कहानी लाहौर में विस्थापित हुए एक मुस्लिम परिवार और दूसरी तरफ एक बुजुर्ग हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है. ‘बटवारा 1947’ में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और सनी के बेटे करण देओल जैसे शानदार कलाकार हैं।

‘आवारापन 2’

आजादी के दिन वाले वीकेंड पर ‘बंटवारा 1947’ के साथ स्क्रीन स्पेस के लिए मुकाबला करने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आ रही है. ‘आवारापन’ के लगभग दो दशक बाद आ रही इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं. इसमें दिशा पटानी और शबाना आजमी भी हैं।

इस फिल्म में इमरान ने शिवम पंडित नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जिसका दुखद अतीत प्यार के कारण सुधर जाता है. दूसरे भाग में भी वे वही किरदार निभा रहे हैं. ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ गाने आज भी लोगों को याद हैं, और नई फिल्म भी पुरानी यादें ताजा करने वाली है।

वेंकी अटुलुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म को सितारा एंटरटेनमेंट्स, फॉर्च्यून फोर सिनेमाज़ और श्रीकारा स्टूडियोज का सहयोग मिला है. एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश की गई ‘विश्वनाथ एंड संस’ रिश्तों, पीढ़ियों के बीच के जुड़ाव और परिवार के भीतर के भावनात्मक पहलुओं को दिखाती है।

‘मकुटम’ सुपर गुड फिल्म्स बैनर के तहत बनी 99वीं फिल्म है. इस फिल्म में तमिल एक्टर विशाल मुख्य भूमिका में हैं. यह एक डायरेक्टर के तौर पर भी उनकी पहली फिल्म है. इसे दिवंगत आर.बी. चौधरी द्वारा स्थापित बैनर के तहत प्रोड्यूस किया गया है. अंजलि और दुशारा विजयन इसमें मुख्य महिला भूमिकाओं में हैं।

You Might Also Like

CarSafetyTips : काली गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर

UttarakhandYouth : प्रतियोगी परीक्षाओं में मददगार बनेगी धामी सरकार

ElectricFlyingCar : HAPIDA SKYNeX और हवा में उड़ने लगी कार

GangaExpressway : प्रयागराज से सीधे हरिद्वार पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

KhelMahakumbh2026 : ‘खेल महाकुंभ में चमकेंगे पहाड़ के सितारे

TAGGED: #AmirKhanFilms, #August15Releases, #BollywoodBoxOffice, #CinemaUpdates, #EmraanHashmi, #IndependenceDay2026, #IndependenceDayMovies, #IndependenceDaySpecial, #IndependenceDayWeekend, #khojinaradbreakingnews, #Makutam, #RajkumarSantoshi, #SunnyDeol, #VishwanathAndSons, Awarapan2, Batwara1947, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 12, 2026 August 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandYouth UttarakhandYouth : प्रतियोगी परीक्षाओं में मददगार बनेगी धामी सरकार
Next Article CarSafetyTips CarSafetyTips : काली गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CarSafetyTips
CarSafetyTips : काली गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 12, 2026
UttarakhandYouth
UttarakhandYouth : प्रतियोगी परीक्षाओं में मददगार बनेगी धामी सरकार
देहरादून August 12, 2026
ElectricFlyingCar
ElectricFlyingCar : HAPIDA SKYNeX और हवा में उड़ने लगी कार
उत्तराखण्ड August 12, 2026
GangaExpressway
GangaExpressway : प्रयागराज से सीधे हरिद्वार पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे
उत्तराखण्ड August 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?