CongressMission2027 : 2027 मिशन पर कांग्रेस का मंथन, देहरादून पहुंचे के.सी. वेणुगोपाल :- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल सड़क मार्ग से अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचे हैं. के सी वेणुगोपाल को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हवाई मार्ग से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वह सड़क मार्ग से राजपुर रोड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।
जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव 2027 चुनाव को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस एक्शन मोड में है।
कांग्रेस हाईकमान भी लगातार उत्तराखंड के हालातों पर नजर बनाये हुये है. यही कारण है कि आये दिन कांग्रेस के सीनियर नेता उत्तराखंड का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
साथ ही कार्यकर्ताओं को भी जीत का मंत्र दे रहे हैं. वहीं, बात अगर प्रदेश की लीडरशिप की करें तो वह भी लगातार सड़कों पर उतरकर आक्रामक दिखाई दे रहे है।

