DehradunRainAlert : दून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट :- देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रही हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
CongressMission2027 : 2027 मिशन पर कांग्रेस का मंथन, देहरादून पहुंचे के.सी. वेणुगोपाल
भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए दून पुलिस लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को नदी और नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दे रही है। पुलिस टीमें रात से ही संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
संजय कनोजिया उत्तराखंड महासचिव कांग्रेस
नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है, जबकि संभावित खतरे वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी देहरादून स्वयं पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सभी पुलिस अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

