By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: DehradunPolice : वशीकरण करने वाला बहुरूपिया गैंग अरेस्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > DehradunPolice : वशीकरण करने वाला बहुरूपिया गैंग अरेस्ट
उत्तराखण्ड

DehradunPolice : वशीकरण करने वाला बहुरूपिया गैंग अरेस्ट

इसी क्रम में पुलिस को ख़बर मिली कि पश्चिमी उ0प्र0 के 02 शातिर ठग.

admin
Last updated: 2026/10/13 at 2:43 PM
admin
Share
5 Min Read
DehradunPolice
DehradunPolice : वशीकरण करने वाला बहुरूपिया गैंग अरेस्ट
SHARE
Highlights
  • कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा मौके से 02 व्यक्तियों सलमान पुत्र रियाजुल निवासी शामली उ0प्र0
  • बरामद दस्तावेजों के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लोगो को वशीकरण.
  • अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी कि दोनो अभियुक्त विगत डेढ माह से पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चमन विहार

DehradunPolice :  वशीकरण करने वाला बहुरूपिया गैंग अरेस्ट :-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े बाहरी व्यक्तियों व तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले कालनेमियो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। इन्हीं निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु प्रभावी चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस को ख़बर मिली कि पश्चिमी उ0प्र0 के 02 शातिर ठग, जो वशीकरण का ढोंग करके लोगो से ठगी करते है, चमन विहार क्षेत्र में किराये पर रह रहे है, जिनके द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके फर्जी बैक खाते खुलवाये गये है, जिनका इस्तेमाल वे लोगों से ठगी में कर रहे है। प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा पुलिस टीम के साथ चमन विहार फेज -1 स्थित आशियाना होम्स में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा मौके से 02 व्यक्तियों सलमान पुत्र रियाजुल निवासी शामली उ0प्र0 तथा शाहरूख पुत्र शाहिद निवासी जानसठ मुज्जफरनगर को संदिग्धता के आधार पर हिरासत मे लिया गया, जिनके कब्जे से पुलिस को उनके तथा अन्य लोगों के नाम के आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, बैक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेन्स, चैक बुक व अन्य दस्तावेज बरामद हुये।

बरामद दस्तावेजों के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लोगो को वशीकरण करने का ढोंग करके उनकी समस्याओ को दूर करने के नाम पर ठगी की जाती है तथा लोगो से ठगी करने के लिये उनके द्वारा अपने तथा अन्य लोगो के फर्जी पते के उक्त आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाये गये थे, जिनका इस्तेमाल करके उनके द्वारा लोगो से ठगी का पैसा प्राप्त करने के लिये बैकों में अलग-अलग खाते खुलवाये गये थे। दोनो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार करते हुये उनके विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 753/26, धारा 3(5)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी कि दोनो अभियुक्त विगत डेढ माह से पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चमन विहार में किराये पर रह रहे है तथा मूल रूप से शामली तथा मुज्जफरनगर के रहने वाले है। अभियुक्तो द्वारा खुद को तांन्त्रिक बताकर लोगो को वशीकरण करने का झूठा ढोंग करके भोले भाले लोगो के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

अभियुक्तों द्वारा लोगो से ठगी करने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर खुद को वशीकरण विशेषज्ञ/ज्योतिषाचार्य/शास्त्री/तांत्रिक बताते हुये गोपनीय तरीके से तांन्त्रिक उपायों, सिद्दि अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों को वशीकरण करने तथा पारिवारिक/अन्य समस्याओं को सुलझाने से सम्बन्धित विज्ञापनों को प्रचारित प्रसारित किया गया था तथा उक्त विज्ञापनों में अपनी पहचान को छुपाते हुये लोगो से सम्पर्क हेतु केवल अपने मोबाइल नम्बर दिये गये थे, जिनके माध्यम से वे लोगो से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को तंत्र विद्या के माध्यम से हल करने का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी से पैसे प्राप्त करते थे।

अभियुक्तों द्वारा ठगी के प्रयोजन से अपने तथा 02 अन्य व्यक्तियों दिलनवाज पुत्र समीम तथा मौ0 भूरा के नाम से फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाये गये थे, जिसमें उनके द्वारा मूल पते के तौर पर अपने किराये के पते को अंकित किया गया था। जिनका उपयोग करके अभियुक्तों द्वारा दिलनवाज तथा मौ0 भूरा के नाम से अलग- अलग बैकों में फर्जी खाते भी खुलवाये गये थे, जिनका उपयोग अभियुक्त ठगी की रकम को प्राप्त करने के लिये करने वाले थे।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा अब तक 100 से अधिक लोगो के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम देना तथा उनके निजी व फर्जी बैक खातों में भी ठगी की घटनाओं में प्राप्त धनराशि का लेन देन होने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आये है, जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- शाहरूख पुत्र शहीद निवासी ग्राम चित्तौड़ थाना जानसठ, जनपद मुज्जफरनगर, उ0प्र0, उम्र- 26 वर्ष.
2- सलमान पुत्र रियाजुल निवासी राजौवाला मस्जिद के पास मौहल्ला राजौवाला, शामिली, उ0प्र0, उम्र- 24 वर्ष.

You Might Also Like

UttarakhandWeather : प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

UttarakhandNews : सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द मिले स्वीकृति – धामी

BangladeshNews : 21 बीवियां, 1 झोपड़ी और ‘रंगीला भिखारी

UttarakhandNews : जेल कम, जुर्माना ज्यादा.. उत्तराखंड में बदलेंगे अपराधों के नियम !

CoffeeWithKaran9 : ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन में सलमान बनेंगे मेहमान

TAGGED: #CyberFraud, #DehradunCrime, #PatelnagarPolice, dehradunpolice, FakeDocuments, khojinarad, TantrikFraud, uttarakhandnews, VashikaranFraud

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 13, 2026 October 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandNews UttarakhandNews : सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द मिले स्वीकृति – धामी
Next Article UttarakhandWeather UttarakhandWeather : प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandWeather
UttarakhandWeather : प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
देहरादून October 13, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सड़कों के प्रस्तावों को जल्द से जल्द मिले स्वीकृति – धामी
देहरादून October 13, 2026
BangladeshNews
BangladeshNews : 21 बीवियां, 1 झोपड़ी और ‘रंगीला भिखारी
भांडा फोड़ October 13, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : जेल कम, जुर्माना ज्यादा.. उत्तराखंड में बदलेंगे अपराधों के नियम !
देहरादून October 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?