एक अस्पताल में डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण को मौत के प्राथमिक कारण के रूप में रिपोर्ट नहीं करने को कहा गया है।
यह तब सामने आया है जब कथित तौर पर चीन में कोरोना से होने वाली मौतें बढ़ती जा रही हैं और चीन के शवदाह गृहों में लंबी कतार है, जिसके चलते लोग गलियों में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।
डॉक्टरों को दी गई चेतावनी:
एक ग्रुप चैट के दौरान डॉक्टरों को कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
चीन में केवल वे लोग, जिन्हें कोरोना है और उनकी मौत सांस न आने के कारण होती है, उन्हें संक्रमण से मौत का कारण माना जाता है।
इसके अलावा पहले से ग्रसित बीमारियों वाले कोरोना मरीजों की मौत का कारण संक्रमण को नहीं माना जाता है।
लेकिन नई एडवाइजरी के तहत डॉक्टरों से कहा गया है कि वे मृत्यु प्रमाण पत्रों पर मौत के प्राथमिक कारण को श्वसन विफलता न लिखें।
देश में बढ़ती मृत्यु दर के बाद भी चीन ने कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को 5000 से थोड़ा अधिक रखा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिंता:
इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन पर अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों, कोरोना से होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया है।
चीन से कोरोना को लेकर आंकड़े सामने नहीं आ रहे हैं।
यह आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन और दुनिया के लिए उपयोगी है और हम सभी देशों को इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं कि इसे साझा करें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन निदेशक माइक रयान ने चीनी अधिकारियों से कोरोना को लेकर अधिक जानकारी साझा करने को कहा है।

