By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DM_Savin_Bansal : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज – सविन बंसल , डीएम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DM_Savin_Bansal : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज – सविन बंसल , डीएम
ऋषिकेश

DM_Savin_Bansal : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज – सविन बंसल , डीएम

ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय विधवा चम्पा गिरी ने अपनी बड़ी बेटी एवं पौत्र द्वारा प्रतिदिन मारपीट करने.

admin
Last updated: 2025/12/30 at 12:15 PM
admin
Share
4 Min Read
DM_Savin_Bansal
DM_Savin_Bansal कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज - सविन बंसल , डीएम
SHARE
Highlights
  • जवाहर कॉलोनी निवासी बीमार शमशाद ने बताया कि पुत्री की शादी के बाद बैंक की ₹12,000 की किस्त शेष रह गई है.
  • कौलागढ़ निवासी विधवा रंजना देवी ने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं.
  • ग्राम प्रधान धारकोट ने कटकोड़ गांव में होटल निर्माण से गांव का रास्ता अवरुद्ध होने एवं गंदगी फैलने की शिकायत पर डोईवाला एसडीएम.

DM_Savin_Bansal : कैंसर पीड़ित बच्चे का होगा मुफ्त इलाज  :- जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने भूमि विवाद, भूमि पट्टा निर्गत करने, आपसी विवाद, मारपीट, ऋण माफी, मुआवजा, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस, भरण-पोषण आदि से संबंधित कुल 172 समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। विभागों से संबंधित प्रकरणों को अग्रसारित करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय विधवा चम्पा गिरी ने अपनी बड़ी बेटी एवं पौत्र द्वारा प्रतिदिन मारपीट करने, घर से निकालने तथा पुलिस से सहायता न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जाँच सौंपते हुए 10 जनवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट तलब की। चलने-फिरने में असमर्थ एवं बीमार चम्पा गिरी को जिलाधिकारी ने सखी कैब के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुँचाया।

जवाहर कॉलोनी निवासी बीमार शमशाद ने बताया कि पुत्री की शादी के बाद बैंक की ₹12,000 की किस्त शेष रह गई है, जिसे वे अदा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने ओसी को राइफल क्लब से तत्काल आर्थिक सहायता का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही राशन कार्ड न बनने एवं वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर पूर्ति अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रेलवे रोड निवासी सुरेश कुमार ने कैंसर से पीड़ित अपने 11 वर्षीय बच्चे के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बच्चे का एम्स ऋषिकेश एवं दून अस्पताल में निःशुल्क उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

कौलागढ़ निवासी विधवा रंजना देवी ने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पाई है तथा बैंक से बीमा राशि भी प्राप्त नहीं हुई है। बच्चों की शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान धारकोट ने कटकोड़ गांव में होटल निर्माण से गांव का रास्ता अवरुद्ध होने एवं गंदगी फैलने की शिकायत पर डोईवाला एसडीएम, खनन अधिकारी एवं एसडीओ वन विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर 6 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। केंहरी ग्रामवासियों ने बल्लूपुरदृपांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-72 निर्माण से प्रभावित क्षेत्रवासियों के विस्थापन न होने की समस्या पर एसएलएओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। धारकोट से लडवाकोट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पीएमजीएसवाई द्वारा क्षतिग्रस्त की गई पेयजल लाइन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में पहुंचे लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, एडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, तहसीलदार सुरेन्द्र देव, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह

OralHealthTips : मसूड़ों को बर्बाद कर सकती हैं 7 ऐसी आदतें

ZomatoFeeHike : Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा

FruitWithFood : क्या खाना के साथ फल खाना सही है ?

BurhanpurNavratriGadiMela : अनोखी परंपरा: भगत खींचता है लोगों से भरी गाड़ियां

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, Administrative_Action, AIIMS_Rishikesh, Champagiri_Case, Child_Healthcare, Child_Welfare, dehradun, Dehradun_DM, Dehradun_News, Dehradun_Uttarakhand, District_Magistrate, DM_Savin_Bansal, DMsavinBansal, Financial_Help, Free_Cancer_Treatment, Free_Medical_Aid, Government_Assistance, Health_Support, Healthcare_Support, India_News_Update, Indian_Administration, Janata_Darbar, khojinarad, Public_Assistance_Plan, Public_Grievance_Hearing, Public_Problem_Solving, Public_Service, Public_Trust, Public_Welfare, Rishikesh_DM, Social_Justice, Social_Welfare_Scheme, uttarakhand, Uttarakhand_News, Women_Safety

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 30, 2025 December 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article PMPragati PMPragati : पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू करेगी सरकार
Next Article GautamGambhir GautamGambhir : गौतम गंभीर को लेकर अफवाहों पर BCCI का बड़ा बयान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandDisasterAlert
UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह
राष्ट्रीय March 21, 2026
OralHealthTips
OralHealthTips : मसूड़ों को बर्बाद कर सकती हैं 7 ऐसी आदतें
हेल्थ March 21, 2026
ZomatoFeeHike
ZomatoFeeHike : Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा
भांडा फोड़ March 21, 2026
FruitWithFood
FruitWithFood : क्या खाना के साथ फल खाना सही है ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?