By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
उत्तराखण्ड

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण

मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी के भाषण को बहुत गौर से सुना.

admin
Last updated: 2026/04/16 at 11:42 AM
admin
Share
4 Min Read
UttrakhandPolitics
UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
SHARE
Highlights
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे हमारे लिए वरदान भी है, साथ ही कई प्रकार की समस्याओं का आमंत्रण भी है.
  • माननीय मुख्यमंत्री जी ने तो परेड ग्राउंड में मेरी शान में पूरा पाठ ही पढ़ डाला था.
  • प्रधानमंत्री जी ने अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ बातें कही, मगर अपने प्रिय पुष्कर के नाम के साथ उन बातों को नहीं जोड़ा.

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण :-  राजनीति के मंझे हुए बयान बहादुर खिलाड़ी और उत्तराखंड के सबसे बड़े माने जाने वाले कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने मन की बात लिखी है जिसमें इशारों इशारों में कई इशारे भी किये हैं। बीते कुछ दिनों में हरदा के इर्द गिर्द कई ख़ास नेताओं को भी देखा गया और उनके बयानों से भविष्य की संभावनाओं पर टीका टिप्पणी भी सुनाई दी है। लेकिन बात यहाँ बीते मंगलवार को धामी सरकार के मेगा इवेंट देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे के उद्घाटन में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर पूर्व सीएम हरीश रावत की समीक्षा पर करेंगे।

हरदा लिखते हैं – मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी के भाषण को बहुत गौर से सुना, उससे पहले मैंने पुष्कर सिंह धामी जी के भाषण को भी गौर से सुना। मोदी जी और नितिन गडकरी जी, दोनों उपस्थित होने के बावजूद धामी जी आदि कैलाश-बागेश्वर-कोसी-रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे और दोनों मंडलों को सीधे जोड़ने वाला कंडी मार्ग, कोटद्वार–रामनगर माँगना भूल गए। यदि यहाँ एलिवेटेड रोड बन सकती है। पहले हमारे समय में भी देहरादून–हरिद्वार के बीच कुछ स्थानों पर एलिवेटेड स्ट्रक्चर बने हैं, तो प्रस्तावित कंडी मार्ग में भी एलिवेटेड स्ट्रक्चर बन सकता है। वन्य जीव भी खुश और दोनों संभागों का विकास भी खुश। मुख्यमंत्री जी भीड़ जुटाने की थकान में शायद यह चूक कर गए।

देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे हमारे लिए वरदान भी है, साथ ही कई प्रकार की समस्याओं का आमंत्रण भी है। खैर, उन पर मैं बाद में बात करूंगा, क्योंकि आप सब इस समय इस सौगात को सेलिब्रेट करना चाह रहे होंगे। देवभूमि में प्रधानमंत्री जी के भाषण में मुझे यह अच्छा लगा कि उन्होंने विपक्ष को कोसने के बजाय सामूहिकता की बात कही अन्यथा प्रधानमंत्री हों या भाजपा का कोई और नेता, वे तो पानी पी-पीकर विपक्ष को कोसते हैं। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी यहाँ आए। दे तो कुछ नहीं गये, मगर मुझे कोसने से नहीं चूके।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने तो परेड ग्राउंड में मेरी शान में पूरा पाठ ही पढ़ डाला था। कोई बात नहीं, राज्य में हम और वे पक्ष-विपक्ष हैं। मगर प्रधानमंत्री के श्रीमुख से विरोधियों के लिए कटु वाक्य चुभते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री सामूहिकता का प्रतीक होता है। इस बार प्रधानमंत्री जी ने विपक्ष से सहयोग माँगा, अच्छा लगा। महिला वंदना विधेयक अर्थात महिला आरक्षण पर सारा विपक्ष सरकार के साथ है, सारा देश एकजुट है। परिसीमन जैसे संवेदनशील मामले में आप कैसे सहमति बनाते हैं, यह आपके नेतृत्व की परीक्षा है। छोटे राज्यों और दक्षिण के राज्यों सहित कई राज्यों की आवाज संख्या बल के कारण कमजोर पड़ जाएगी। हमारे संविधान का संघीय ढांचा संतुलन आधारित है, परिसीमन में संतुलन न बिगड़े, इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री जी ने अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ बातें कही, मगर अपने प्रिय पुष्कर के नाम के साथ उन बातों को नहीं जोड़ा। लगता है उत्तराखंड भाजपा के अंदर जो सिर फुटव्वल हो रही है, उसका असर प्रधानमंत्री जी पर था। उम्मीद करता हूँ कि एलिवेटेड एक्सप्रेस हाईवे के फ्रंटों के बाद देहरादून के अंदर जो नए bottlenecks खड़े होंगे, जाम से घंटों लोगों का दम घुटेगा, उसका भी समाधान यथाशीघ्र निकाला जाएगा। 9 वर्ष से ज़्यादा हो गए—कांग्रेस की सरकार ने कुछ फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए थे, मगर उसके बाद इस प्रक्रिया में विराम लग गया है। प्रधानमंत्री जी से मैं उम्मीद कर रहा था कि वे इस मार्ग को बाबा साहब अंबेडकर जी को समर्पित करेंगे। खैर, आगे कांग्रेस की सरकार इस पुण्य कार्य को पूरा करेगी।

You Might Also Like

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?

NewLabourLaw : सैलरी, PF, ग्रेच्युटी और छुट्टियों में बड़े बदलाव

MobileMorningHabit : सुबह उठते ही मोबाइल देखना है नुकसानदायक

TAGGED: #DevelopmentNews, #HARISHRAWAT, #HighwayUpdate, #khojinaradbreakingnews, #PMModi, #PoliticalStatement, #pushkarsinghdhami, #viralnews, CapitalConnectivity, CongressBJP, DehradunDelhiExpressway, Delimitation, khojinarad, NewExpressway, Oppositionreaction, UttrakhandPolitics, WomenReservation

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 16, 2026 April 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandTourism UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल
देहरादून April 16, 2026
chardhamyatra2026
chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान
उत्तराखण्ड April 16, 2026
CervicalPain
CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?
खोजी नारद कहिंन April 16, 2026
NewLabourLaw
NewLabourLaw : सैलरी, PF, ग्रेच्युटी और छुट्टियों में बड़े बदलाव
राष्ट्रीय April 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?