By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम
अल्मोड़ा

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम

बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद में कुल 98,529 नोटिस.

admin
Last updated: 2026/08/21 at 11:18 AM
admin
Share
2 Min Read
VoterListRevisionUttarakhand
VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी - अंशुल सिंह , डीएम
SHARE
Highlights
  • जिनमें से अब तक 78,867 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है.
  • जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों की सुनवाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए.
  • जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण के कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है.

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम :- जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य के संबंध में सुझाव लिए तथा प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद में कुल 98,529 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से अब तक 78,867 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों की सुनवाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण के कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए से समन्वय के साथ गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर से पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित दावों, आपत्तियों एवं नोटिसों की सुनवाई तथा निस्तारण को गंभीरतापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र , उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला एवं अन्य उपस्थित रहे

You Might Also Like

ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा

SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ

ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह

ChamoliLapthalFossils :देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य

TAGGED: #AnshulSinghDM, #ElectionCommissionOfIndia, #khojinaradbreakingnews, AlmoraDistrictVoterList, AlmoraNewsUpdate, BloAndBlaCoordination, DevbhoomiElectionUpdates, khojinarad, PoliticalPartyMeeting, SanjayKumarSDM, SpecialSummaryRevision2026, UttarakhandPolitics, VoterIDCorrection, VoterListRevisionUttarakhand, VoterNoticeHearing, VoterRollPurification, YuktaMishraADM

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 21, 2026 August 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ManAnimalConflictUttarakhand ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह
Next Article SmartCityDehradun SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaniNakshatraParivartan2026
ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू
Uncategorized August 21, 2026
RishikeshFloodNews
RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा
उत्तराखण्ड August 21, 2026
SmartCityDehradun
SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ
देहरादून August 21, 2026
ManAnimalConflictUttarakhand
ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह
उत्तराखण्ड August 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?